Vistaar NEWS

Dhar News: धार में दिखा मुहर्रम का चांद, इस्लामी नए साल की हुई शुरुआत, कई जगह निकला जुलूस

dhar news

धार जिले में जुलूस निकाला गया

इनपुट- जफर अली

Dhar News: धार जिले में मंगलवार शाम मुहर्रम का चांद दिखने के बाद इस्लामी नए हिजरी साल की शुरुआत हो गई हैं. इसके साथ ही जिले के कई शहरों में रात्रि में परचम जुलूस धूम धाम के साथ निकाला गया. इस दौरान सुरक्षा के लिहाज से पुलिस बल भी तैनात रहा.

नारों के साथ जुलूस निकाला गया

जिले के धरमपुरी में लब्बैक या हुसैन के नारों के साथ जुलूस निकाला गया, जिसमें बड़ी संख्या में मुस्लिम समाज के लोग शामिल हुए. अब आने वाले 10 दिनों में अलग-अलग कई आयोजन किए जाएंगे और मस्जिदों में इबादत की जाएगी. मुस्लिम समाज शहर सदर रफीक खत्री ने बताया कि प्रतिवर्ष अनुसार इस वर्ष भी मुस्लिम समाज मोहर्रम का पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाएगा, जिसमें 23 तारीख को मेंहदी जुलूस तो 25 तारीख को मसाल जुलूस और तजिए बाहर निकाले जाएंगे. वहीं 26 जून को ताजियों का भव्य जुलूस और अखाड़े निकाले जायेगे वहीं 27 तारीख को ताजियों का विसर्जन किया जायेगा.

ये भी पढ़ें-मऊगंज: जनसुनवाई में कलेक्टर ने दिव्यांग को मौके पर दिलाई ट्राई साइकिल, चेहरे पर लौटी मुस्कान

17 जून को मुहर्रम की पहली तारीख

कमेटी ने चांद दिखने की पुष्टि के बाद बताया कि बुधवार 17 जून को मुहर्रम की पहली तारीख होगी. इसके अनुसार, 10 मुहर्रम यानी यौमे आशूरा 26 जून को मनाया जाएगा. उलेमाओं ने लोगों से इन्हीं तारीखों के आधार पर इबादत, जिक्र की मजालिस और रोजों का एहतमाम करने की अपील की.

Exit mobile version