Vistaar NEWS

Indore: अस्‍पताल में मरीज की मौत, परिजनों ने जमकर काटा बवाल, स्टाफ ने भागकर बचाई जान

Uproar in Super Specialty Hospital

सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल में हंगामा

Indore News: इंदौर के सुपर स्पेशियलिटी अस्‍पताल में मंगलवार को माहौल तनावपूर्ण रहा. अस्‍तपाल के आईसीयू वार्ड में भर्ती एक मरीज की मौत हो गई. इस बात से गुस्‍साए परिजनों ने डॉक्टरों और नर्सिंग स्‍टाफ के बीच विवाद हो गया. मामला इतना बढ़ गया कि परिवार के एक युवक ने मारपीट शुरू कर दी.

युवक ने आईसीयू में लगे जीवन रक्षक उपकरण को निकाला और फेंक दिया. इस विवाद में आईसीयू के स्‍टाफ को सुरक्षित जगह पर जाना पड़ा. अचानक हुए इस हंगामें के बाद आईसीयू वार्ड में भर्ती दूसरें मरीजों और उनके परिजनों में भी डर का माहौल बन गया.

पुलिस बल किया तैनात

इस पूरी स्थिति को संभालने के लिए अस्‍तपाल में बाहर से पुलिस बल को लगाया गया. इसके बाद दूसरे मरीजों के इलाज के लिए कर्मचारी ड्यूटी देने के लिए पहुंचे. विवाद के चलते काफी समय तक शव आईसीयू वार्ड में ही रखा रहा. हंगामें के बीच पुलिस की समझाइश के बाद परिजन शांत हुए.

डॉक्टर बोले इलाज में लापरवाही नहीं हुई

मरीज की मौत के बाद डॉक्टरों का कहना है कि उसकी हालत पहले से ही गंभीर थी. इलाज के दौरान किसी भी तरह की लापरवाही नहीं बरती गई. डॉक्टरों की देखरेख में मरीज का इलाज चल रहा था, लेकिन मंगलवार की दोपहर मरीज की हालात बिगड़ने लगी और शाम होने पर उसकी मौत हो गई.

मरीज की मौत के बाद परिजन अस्‍पताल में एकत्रित हो गए और इलाज में लापरवाही का आरोप लगाना शुरू कर दिया. इसके बाद परिजन और कर्मचारियों में विवाद बढ़ गया.

मामला बढ़ने पर बुलाया पुलिस बल

मामला बढ़ने के बाद पहले एमवाय पुलिस चाैकी के जवान मौक पर पहुंचे, ल‍ेकिन अस्‍पताल में विवाद गरमाता चला गया. इसके बाद और पुलिस बल को अस्‍पताल में बुलाना पड़ गया. इस पूरे मामले में जब डॉक्टरों व कर्मचारियों ने परिजनों से बातचीत शुरू की तो वे मानने के लिए तैयार नहीं हुए.

ये भी पढे़ं- Khandwa: अवैध शराब की बिक्री पर फूटा गुस्सा! 12 गांव की महिलाओं ने कलेक्टर कार्यालय घेरा

Exit mobile version