Vistaar NEWS

इंदौर में भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन का रोड शो, सीएम मोहन यादव और हेमंत खंडेलवाल भी मौजूद

Nitin Nabin Indore

इंदौर पहुंचे राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन

Nitin Nabin Swamitva Yojana: भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन इंदौर पहुंच चुके हैं. वह 17 एवं 18 सितंबर को मध्य प्रदेश के दौरे पर रहेंगे. इंदौर के अहिल्याबाई होल्कर एयरपोर्ट पर सीएम मोहन यादव समेत कई नेताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया. यहां वे आज पीएम मोदी के 76वें जन्मदिन पर स्वामित्व योजना का शुभारंभ करेंगे. इस दौरान सूबे के मुख्यमंत्री मोहन यादव भी मौजदू रहेंगे. इसके बाद नितिन नवीन महाकाल की नगरी उज्जैन के लिए प्रस्थान करेंगे.

राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद पहली बार एमपी का दौरा

सबसे खास बात तो ये है कि राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद नितिन नवीन पहली बार मध्य प्रदेश पहुंचे हैं. इंदौर पहुंचकर गांधी नगर ग्राउंड में स्वामित्व योजना के अंतर्गत नई राज्यव्यापी पंजीयन प्रक्रिया का शुभारंभ करेंगे. इस योजना के तहत प्रदेश में करीब 50 लाख जमीनों की फ्री में रजिस्ट्री की जाएंगी.

शिप्रा घाट पर भजन संध्या में होंगे शामलि

इस कार्यक्रम के बाद नितिन नवीन और सीएम मोहन यादव महाकाल की नगर उज्जैन पहुंचेंगे. जहां पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में ‘सेवा संकल्प अभियान’ के अंतर्गत सायं 6:45 बजे उज्जैन के रामघाट पर शिप्रा आरती, ‘आशीर्वाद का दीया’ प्रज्ज्वलन में सहभागिता करेंगे. इतना ही नहीं रात्रि 8 बजे रामघाट पर आयोजित भजन संध्या में भी शामिल होंगे.

महाकाल के दर्शन और भस्म आरती में शामिल

दूसरे दिन 18 सितंबर को भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन प्रातः 4 बजे उज्जैन स्थित श्री महाकालेश्वर मंदिर में भस्म आरती में शामिल होंगे. इसके बाद 9 बजे उज्जैन से इंदौर को लिए वापस रवाना होंगे और 10 बजे इंदौर एयरपोर्ट से पंजाब के लिए प्रस्थान करेंगे.

इस कार्यक्रम के बारे में सीएम मोहन यादव ने बताया

इस कार्यक्रम के बारे में सीएम मोहन यादव ने मीडिया से चर्चा में कहा कि प्रधानमंत्री के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्षों में सबसे पहले गुजरात और अब भारत को नई दिशा, नई गति और नया आत्मविश्वास मिला है. 2014 में जब देश के प्रधानमंत्री पद की शपथ ली, उसके बाद से देशवासियों ने बहुत कुछ बदलते हुए देखा है.

ये भी पढ़ें:अंडे फेंके, काले झंडे दिखाए और लगाए ‘गो बैक’ के नारे… महुआ मोइत्रा का BJP कार्यकर्ताओं पर बड़ा आरोप

Exit mobile version