अंडे फेंके, काले झंडे दिखाए और लगाए ‘गो बैक’ के नारे… महुआ मोइत्रा का BJP कार्यकर्ताओं पर बड़ा आरोप

Egg Attack On Mahua Moitra: सांसद महुआ मोइत्रा ने इस घटना के बाद एक वीडियो भी जारी किया है. जिसमें उन्होंने बताया कि इस कार्यक्रम के बारे में पहले से ही पुलिस को जानकारी दी थी. इसके बावजूद पुलिस की ही मौजूदगी में अंडे फेंके गए.
TMC MP Mahua Moitra

टीएमसी सांसद महुआ मोइत्रा

West Bengal News: पश्चिम बंगाल में एक बार फिर TMC सांसद महुआ मोइत्रा को कड़े विरोध का सामना करना पड़ा. महुआ मोइत्रा ने इस घटना को लेकर बंगाल की कानून व्यवस्था पर सवाल उठाए. उन्होंने कहा कि कार्यक्रम की जानकारी पुलिस को पहले ही दी थी. इसके बावजूद पुलिस ने भाजपा कार्यकर्ताओं को रोका नहीं, बल्कि उन्हें वहां से अपनी कार में ले गई. उन्होंने आरोप लगाया कि उनके ऊपर अंडे फेंके और काले झंडे दिखाए.

महुआ मोइत्रा के बताए अनुसार, वह नादिया जिले के तेहट्टा में बुधवार को पार्टी की बैठक में शामिल होने पहुंची थीं. जब वह बैठक खत्म होने के बाद कार्यक्रम स्थल से जाने लगीं, तो भाजपा कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन शुरू कर दिया. कुछ दी देर बाद अंडे फेंकते हुए जय श्री राम के नारे लगाने लगे. सांसद ने यह भी कहा कि हमें जिस बात की आशंका थी. वह हो गई.

पुलिस की मौजूदगी में अंडे फेंकने का लगाया आरोप

सांसद महुआ मोइत्रा ने इस घटना के बाद एक वीडियो भी जारी किया है. जिसमें उन्होंने बताया कि इस कार्यक्रम के बारे में पहले से ही पुलिस को जानकारी दी थी. भाजपा कार्यकर्ताओं ने पुलिस की मौजूदगी में ही अंडे फेंके. पुलिस की मौजूदगी में अंडे फेंके जाने पर सवाल उठाया और कहा कि पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को रोकने की बजाय उन्हें अपने साथ कार में ले गई.

ये भी पढ़ेंः कौन हैं पश्चिम बंगाल की IPS Bushara Bano? ‘इंशाअल्लाह’ कहने पर विवाद… लेकिन 

पहले भी महुआ मोइत्रा पर फेंके जा चुके हैं अंडे

बता दें, महुआ मोइत्रा की सुप्रीम कोर्ट में दायर याचिका पर 7 अगस्त को सुनवाई हुई थी. जिसमें उन्होंने बताया था कि धमकी मिली कि उन पर अंडे फेंके जा सकते हैं. इस दौरान जस्टिस दीपांकर दत्ता और जस्टिस शील नागू की बेंच ने मौखिक टिप्पणी करते हुए कहा था कि राजनीति में आने वालों को अंडों से नहीं डरना चाहिए. कोर्ट की इस टिप्पणी को याद करते हुए उन्होंने कहा कि जिस बात की आशंका जताई गई थी, वही हुआ. बता दें, महुआ मोइत्रा पर इससे पहले भी कई बार अंडे फेंके जा चुके हैं.

ज़रूर पढ़ें