Vistaar NEWS

खंडवा में अजगर ने बकरी के बच्चे को बनाया शिकार, देखते ही देखते पूरा निगल गया

A video of a python swallowing a baby goat has surfaced.

अजगर के बकरी के बच्चे को निगलने का वीडियो सामने आया.

Input- शेख शकील

Khandwa News: खंडवा के धनगांव थानाक्षेत्र अंतर्गत चिचगोहन गांव के निकट लाल तलाई क्षेत्र में एक विशाल अजगर ने एक बकरी के बच्चे को अपना शिकार बना लिया. घटना का वीडियो का सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. ग्रामीणों के अनुसार, लाल तलाई क्षेत्र में पिछले कई दिनों से अजगर का लगातार मूवमेंट देखा जा रहा था.

कई पालतू जानवरों को बना चुका है शिकार

बताया जा रहा है कि यह अजगर पहले भी वन्यजीवों के साथ-साथ पालतू पशुओं का शिकार कर चुका है. आज सुबह जैसे ही उसने बकरी के बच्चे को दबोचा और निगलना शुरू किया, मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई. वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि विशालकाय अजगर धीरे-धीरे बकरी के बच्चे को पूरा निगल रहा है. हालांकि कोई भी अजगर के पास नहीं जा पाया. वहीं इस घटना के बाद ग्रामीणों में दहशत का माहौल है. लोगों ने वन विभाग से क्षेत्र में गश्त बढ़ाने और अजगर को सुरक्षित रेस्क्यू कर आबादी क्षेत्र से दूर जंगल में छोड़ने की मांग की है.

ग्रामीण बोले- बच्चों को है खतरा

वहीं वीडियो सामने आने के ग्रामीणों ने चिंता जाहिर की है. ग्रामीणों ने कहा कि पालतू जानवरों को ही नहीं बल्कि छोटे बच्चों को भी अजगर से खतरा है. ग्रामीणों ने वन विभाग की टीम से मांग की है कि जल्द से जल्द अजगर को पकड़कर यहां से दूर जंगलों में ले जाया जाए.

ये भी पढे़ं: इटारसी रेलवे स्टेशन पर खाने में दी जा रही थीं सड़ी सब्जियां, खाद्य विभाग ने गंदगी से चल रहे 3 किचन पर की छापेमारी

Exit mobile version