Vistaar NEWS

’75 हजार स्टूडेंट्स ने करवाया रजिस्ट्रेशन’, चिंटू चौकसे का दावा, इंदौर में होना है राहुल गांधी का ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम

Rahul Gandhi chhatron ki gunj program 75000 students registered Chintu Chouksey claims

चिंटू चौकसे और राहुल गांधी

Indore Rahul Gandhi Chhatron Ki Gunj: इंदौर में प्रस्तावित लोकसभा नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम को लेकर मामला गरमाया हुआ है. कांग्रेस में इसे लेकर उत्साह का माहौल है. अब तक इस प्रोग्राम के लिए प्रशासन की ओर से अनुमति नहीं मिली है. इसके लिए पार्टी ने 19 सितंबर की तारीख तय की है. कांग्रेस नेता चिंटू चौकसे ने दावा किया है कि अब तक 75 हजार छात्रों ने रजिस्ट्रेशन किया है.

‘आंकड़ा 10 लाख पार हो सकता है’

चिंटू चौकसे ने कहा कि हमारे लिए गौरव का विषय है कि देश के छात्रों और जेन-जी की बात रखने एवं उन्हें आगे बढ़ाने के लिए राहुल गांधी इंदौर आ रहे हैं. शिक्षा व्यवस्था में बदलाव हो, व्यवस्थित हो, परिवर्तन हो और बच्चों को रोजगार मिले. अब तक 5 फीसदी भी काम नहीं हुआ है और हमने 75 हजार का आंकड़ा पार कर लिया है.

उन्होंने आगे कहा कि कुछ वार्डों में हमने डोर-टू-डोर रजिस्ट्रेशन शुरू किया है. मीटिंग के बाद पदाधिकारी कल सुबह 9-10 बजे से ग्राउंड पर उतरेंगे. मुझे लगता है कि लाखों की संख्या में रजिस्ट्रेशन होंगे. ये कार्यक्रम ऐतिहासिक होगा. आंकड़ा 10 लाख से पार हो सकता है. इंदौर में ऐसी पहला होगा कि लोग अपने हीरो से मिलने के लिए लोग इकट्ठा होंगे.

रीजनल पार्क मैदान में कार्यक्रम की तैयारी

‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम के लिए कांग्रेस ने इंदौर के रीजनल पार्क के पास स्थित मैदान में कार्यक्रम के लिए तैयारियां शुरू कर दी हैं. इससे पहले पार्टी ने प्रशासन से नेहरू स्टेडियम में कार्यक्रम के लिए अनुमति मांगी थी लेकिन इसे नकार दिया गया था. फिर इसके बाद डेली कॉलेज मैदान समेत दूसरी जगहों पर वेन्यू खोजा गया.

ये भी पढ़ें: इंदौर में इस जगह होगा राहुल का ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम, जीतू पटवारी ने शेयर किया QR कोड, 1 लाख छात्रों का टारगेट

बीजेपी-कांग्रेस में वार-पलटवार

इस कार्यक्रम को लेकर बीजेपी-कांग्रेस में तू-तू, मैं-मैं जारी है. दोनों पार्टियों के नेता वार-पलटवार करते नजर आ रहे हैं. कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम को सर्कस बताया था. इसके जवाब में पूर्व मंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सज्जन वर्मा ने पलटवार करते हुए कहा था कि कैलाश विजयवर्गीय बड़बोलेपन में अपनी हैसियत भूल जाते हैं.

Exit mobile version