Vistaar NEWS

पहले 10 लाख, अब IDA ने कांग्रेस से फ‍िर मांगी मोटी रकम, इंदौर में हो पाएगा राहुल गांधी का कार्यक्रम?

rahul gandhi

राहुल गांधी

Rahul Gandhi Chhatron Ki Goonj: कांग्रेस नेता राहुल गांधी का इंदौर में 19 सितंबर को कार्यक्रम तय है. यहां वह ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम के तहत युवाओं से बातचीत करेंगे. लेकिन, उनका यह कार्यक्रम शुरुआत से ही कई चुनौतियों का सामना कर रहा है. पहले यह कार्यक्रम 12 सितंबर को होना था. लेकिन जगह न मिलने के कारण इसे 19 सितंबर को शिफ्ट किया गया. इसके बाद IDA यानी इंदौर डेवलपमेंट अथॉरिटी ने 10 लाख रुपये और कई शर्तों के साथ कार्यक्रम की मंजूरी दी. लेकिन, अब कार्यक्रम से ठीक दो दिन पहले ida ने एक और ड‍िमांड कर दी है. जिसके कारण अब कांग्रेस खासी नाराज है.

राहुल गांधी के ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम पर संकट के बादल घ‍िरते नजर आ रहे हैं. कांग्रेस से कार्यक्रम के लिए Ida की तरफ से साढे चार लाख रुपए मांगे गए. इसको लेकर इंदौर डेवलपमेंट अथॉरिटी की तरफ से कांग्रेस को एक नोट‍िस द‍िया गया है.

ऐसा कहा जा रहा है कि‍ ida की यह मांग बीजेपी की श‍िकायत के बाद हुई है. यही वजह है कि अब कांग्रेस और प्रशासन आमने-सामने आ चुका है. 19 सितंबर के कार्यक्रम से पहले सियासी घमासान मच चुका है. कांग्रेस का कहना है कि पहले जो ड‍िमांड की गई थी. उसको हमारी पार्टी ने पूरा कर द‍िया है. लेकिन कार्यक्रम से ठीक पहले इस तरह की ड‍िमांड कई तरह के सवाल खड़े कर रही है.

पांच शर्तों के साथ मिली कार्यक्रम की अनुमति

राहुल गांधी का छात्रों की गूंज वाला कार्यक्रम 19 सितंबर को इंदौर में होने वाला है. इसके लिए इंदौर विकास प्राधिकरण (IDA) ने 12 हजार वर्गमीटर जमीन देने की इजाजत दी है. हालांकि इस कार्यक्रम की अनुमति पांच शर्तों के साथ दी गई है.

राहुल गांधी के कार्यक्रम के लिए IDA ने केवल खाली जमीन उपलब्ध कराई है. कार्यक्रम स्थल की सुरक्षा की जिम्मेदारी आयोजकों की होगी. इसके लिए जरूरी सुरक्षा इंतजाम खुद करने होंगे. कार्यक्रम के आयोजन से पहले संबंधित विभागों से जरूरी अनुमति लेना भी अनिवार्य होगा. कार्यक्रम स्थल के लिए जरूरी दूसरी अनुमतियां भी लेनी होंगी. साउंड सिस्टम के इस्तेमाल की अनुमति भी जरूरी होगी.

IDA ने यह भी साफ किया है कि तय तारीख से पहले या बाद में जमीन का इस्तेमाल किया गया तो उस दिन का लीज रेंट भी देना होगा. कुल मिलाकर राहुल के कार्यक्रम से पहले आईडीए ने कई शर्तें लगाकर कांग्रेस को खासा परेशान कर द‍िया है.

ये भी पढ़ें:अंडे फेंके, काले झंडे दिखाए और लगाए ‘गो बैक’ के नारे… महुआ मोइत्रा का BJP कार्यकर्ताओं पर बड़ा आरोप

Exit mobile version