आपने चूहों का आतंक हमेशा किराना दुकान, घर और ऐसी जगहों पर देखा होगा जहां खाने पीने का समान रखा हो. लेकिन क्या आपने कभी सुना है चूहे रेलवे स्ट्रेशन पर अपना कब्जा जमा चुके हो और फिर उन्होंने अपना ठिकाना रेलगाड़ियों को ही बना लिया हो.
हालही में इंदौर से चूहों के आतंक का एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसने सभी को चौका कर रख दिया है. दरअसल चंडीगढ़ से ट्रेन में सफर कर रहे एक यात्री को चूहे ने उस वक्त कुतर दिया, जब वह गहरी नींद में सो रहा था. चूहे के काटने से यात्री की नाक से खून बहने लगा, जिसे देखकर परिजन घबरा गए.
ट्रेन के इंदौर पहुंचने पर यात्री को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है. इस घटना के सामने आने के बाद से ही रेलवे की साफ-सफाई पर गंभीर सवाल खड़े होने लगे हैं. ऐसा इसलिए भी होता है, क्योंकि यात्री खने का सामान ले जाते हैं, ट्रेन में खाना मिलता है और भी बहुत से कारण होते हैं, जिसके चलते चूहे डिब्बों में अपना अड्डा बना लेते है और यात्रियों के सामान की थैलियां कुतर देते हैं.
चूहे ने 78 वर्षीय बुजुर्ग की नाक कुतर दी
पूरी घटना इंदौर आ रही ऊना-इंदौर एक्सप्रेस में चंडीगढ़ से यात्रा करने वाले 78 वर्षीय सेवानिवृत्त अधिकारी एचपी करन जब रात करीब साढ़े रात 10 बजे कोच में आराम कर रहे थे. उसी समय चूहे ने उनकी नाक कुतर दी. दर्द और खून निकलने से अचानक उनकी नींद खुल गई. इस पूरे घटना पर परिजनों ने कहा कि चूहों के दिखने पर उन्होंने कोच में फैली गंदगी की शिकायत पहले ही की थी. हालांकि इंदौर पहुंचने के बाद बुजुर्ग को अस्पताल में भर्ती किया गया है, जहां रेबीज से बचाव के लिए उन्हें इंजेक्शन लगाया जा रहा है.
साफ-सफाई में लापरवाही सबसे बड़ा कारण
रेलवे के अधिकारी हमेशा दवा करते हैं कि ट्रेनों में सफाई कि लिए पेस्ट कंट्रोल करते है, लेकिन असल कहानी कुछ और ही होती है. ट्रेनों में कई बार कॉकरोच और चूहे दिखाई देते हैं, जिससे यात्रियों को बेहद पेरशानी होती है. कॉकरोच और चूहों के आने का सबसे बड़ा कारण यात्री के भोजन करने के बाद जूठन कोच के फर्श पर फेक देना, खाने के पैकेट को कही भी रखा देना आदि होते हैं. ऐसे मे चूहें स्टेशनों से भी कई बार सफाई के दाैरान चढ़ जाते हैं और यात्रियों के लिए मुसिबत बन जाते हैं.
ये भी पढे़ं- इंदौर के बाद अब भोपाल AIIMS के NICU में दिखे चूहे, एमवाय अस्पताल में चूहों के काटने से हुई थी दो नवजातों की मौत
