Vistaar NEWS

Indore: इंदौर में स्वास्थ्य विभाग का बड़ा कदम, 166 मेडिकल कर्मचारियों के अटैचमेंट किए खत्म, जिला अस्पताल में तैनाती के दिए निर्देश

Office of the Chief Medical and Health Officer

कार्यालय मुख्‍य चिकित्‍सा एवं स्‍वास्‍थ्‍य अधिकारी

Indore News: इंदौर में स्वास्थ्य विभाग ने प्रशासनिक स्तर पर बड़ा निर्णय लेते हुए 166 मेडिकल कर्मचारियों के अटैचमेंट तत्काल प्रभाव से समाप्त कर दिए हैं. सभी संबंधित कर्मचारियों को जिला अस्पताल में रिपोर्ट कर कार्यभार संभालने के निर्देश जारी किए गए हैं. इस फैसले के बाद विभागीय हलकों में हलचल तेज हो गई है.

किन कर्मचारियों पर पड़ा असर

आदेश की जद में आने वाले कर्मचारियों में डॉक्टर, नर्सिंग ऑफिसर, ब्लॉक एक्सटेंशन एजुकेटर (बीईई), लैब टेक्नीशियन, लैब असिस्टेंट, रेडियोग्राफर, फार्मासिस्ट, डार्क रूम अटेंडेंट, वार्ड बॉय और सफाई कर्मचारी समेत विभिन्न श्रेणियों का स्टाफ शामिल है. ये सभी कर्मचारी लंबे समय से जिले के अलग-अलग अस्पतालों, संजीवनी केंद्रों और अन्य स्वास्थ्य संस्थानों में अटैच होकर सेवाएं दे रहे थे.

नई बिल्डिंग के लिए तैयारी

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (सीएमएचओ) डॉ. माधव हसानी के अनुसार, जिला अस्पताल की नई बिल्डिंग में जल्द स्वास्थ्य सेवाएं शुरू की जानी हैं. इसके लिए पर्याप्त मानव संसाधन उपलब्ध कराना जरूरी था, इसलिए यह प्रशासनिक निर्णय लिया गया है. सभी कर्मचारियों को बिना देरी किए जिला अस्पताल में ज्वाइन करने के निर्देश दिए गए हैं.

स्वास्थ्य सेवाओं को मिलेगी रफ्तार

स्वास्थ्य विभाग के इस फैसले को नई जिला अस्पताल भवन के संचालन की तैयारियों से जोड़कर देखा जा रहा है. अधिकारियों का मानना है कि इससे नई व्यवस्था को समय पर शुरू करने में मदद मिलेगी. वहीं, विभाग के भीतर इसे हाल के वर्षों की सबसे बड़ी प्रशासनिक पुनर्व्यवस्था माना जा रहा है.

ये भी पढे़ं- MP पुलिस विभाग में बड़े स्तर पर होंगे प्रमोशन, 48 घंटे में 20 हजार पुलिसकर्मी होंगे प्रमोट, गृह विभाग को लिखी चिट्ठी

Exit mobile version