Vistaar NEWS

Indore: नगर निगम में सैलरी का बड़ा खेल, लाखों की हेराफेरी मामले में दो कर्मचारी सस्पेंड

Indore Municipal Corporation (File photo)

नगर निगम इंदौर (फाइल फोटो)

Indore News: इंदौर नगर निगम में वेतन भुगतान से जुड़ी गंभीर अनियमितता सामने आई है. जांच में खुलासा हुआ कि आईटी विभाग से जुड़े दो कर्मचारियों ने तकनीकी खामी का फायदा उठाकर पांच मस्टर कर्मचारियों का वेतन दूसरे बैंक खातों में ट्रांसफर कर दिया. मामले के सामने आने के बाद निगम प्रशासन ने दोनों कर्मचारियों की सेवाएं तत्काल प्रभाव से समाप्त कर दी हैं.

शिकायत के बाद बनी जांच समिति

जानकारी के मुताबिक, कुछ मस्टर कर्मचारियों ने शिकायत की थी कि उनका वेतन निर्धारित समय पर उनके बैंक खातों में नहीं पहुंचा. शिकायत मिलने के बाद निगमायुक्त क्षितिज सिंघल ने पूरे मामले को गंभीरता से लेते हुए अपर आयुक्त अभय राजनगांवकर की अध्यक्षता में जांच समिति का गठन किया. समिति को भुगतान प्रक्रिया की विस्तृत जांच कर रिपोर्ट सौंपने के निर्देश दिए गए.

जांच में सामने आया वेतन ट्रांसफर का खेल

जांच के दौरान पता चला कि आईटी कंपनी से जुड़े कर्मचारी अमन साल्वी और आउटसोर्स कर्मचारी अनुज पंवार ने बैंक की NEFT फाइल फेल होने की स्थिति का गलत फायदा उठाया. आरोप है कि दोनों ने भुगतान प्रक्रिया में हस्तक्षेप कर पांच कर्मचारियों का वेतन अन्य बैंक खातों में स्थानांतरित कर दिया.

जांच रिपोर्ट के बाद हुई कार्रवाई

जांच रिपोर्ट में गड़बड़ी की पुष्टि होने के बाद निगम प्रशासन ने दोनों कर्मचारियों को तत्काल बर्खास्त कर दिया. प्रशासन अब मामले के अन्य पहलुओं की भी जांच कर रहा है. साथ ही वित्तीय अनियमितता में शामिल अन्य लोगों की भूमिका की भी पड़ताल की जा रही है, ताकि दोषियों के खिलाफ आगे की कानूनी कार्रवाई की जा सके.

ये भी पढे़ं- MP News: अतिथि शिक्षकों के हित में सरकार का फैसला, 90% ई-अटेंडेंस नहीं तो भी कर सकेंगे री-जॉइनिंग

Exit mobile version