Vistaar NEWS

झाबुआ में युवक-युवती ने जहर खाकर जान दी, एक दिन पहले ही घर से भागे थे, साथ जीने-मरने की कसम खाई थी

In Jhabua, a loving couple committed suicide by consuming poison.

झाबुआ में प्रेमी युगल ने जहर खाकर जान दी.

MP News: झाबुआ जिले में प्रेमी युगल ने जहर खाकर जान दे दी. युवक-युवती बेसुध हालत में में पड़े मिले थे. जिसके बाद ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी. मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों को अस्पताल में पहुंचाया, जहां डॉक्टर्स ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. बताया जा रहा है कि दोनों एक दिन पहले ही साथ में जीने-मरने की कसम खाकर घर से निकले थे.

गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज की गई थी

पूरा मामला बिलपांक थाना क्षेत्र का है. यहां मूंदड़ी और धराड़ के बीच धतुरिया के पास रूपाखेड़ा रोड पर खेत में युवक-युवती पड़े मिले थे. मृतकों की पहचान मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा हुआ है. बताया जा रहा है कि एक दिन पहले ही दोनों घर से भागे थे. मृतकों की पहचान राहजिंग (20) ज्योति (19) के रूप में हुई है. गुणवाद तहसील के पिपलीपाड़ा गांव के रहने वाले थे. परिजनों ने गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करवाई थी.

काफी दिनों से रिलेशन में थे दोनों

जानकारी के मुताबिक दोनों काफी समय से एक-दूसरे को जानते थे और रिलेशनशिप में थे. एसडीओपी किशोर पाटनवाला ने बताया कि रविवार को बिलपांक थाना क्षेत्र के ग्रामीण इलाके में खेत के पास एक लड़का और एक लड़की का शव मिले थे. प्रथम दृष्टि मामला प्रेम प्रसंग का दिखाई दे रहा है. ऐसा लग रहा है कि दोनों जहर खाकर अपनी जान दे दी है. सूचना पाकर परिजन रतलाम मेडिकल कॉलेज पहुंच गए हैं.

पुलिस का कहना है कि दोनों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. पीएम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी. हालांकि पुलिस सभी एंगल से मामले में जांच कर रही है.

ये भी पढ़ें: टीकमगढ़ में आरक्षक की दबंगई! नाबालिग के बाल पकड़कर नोंचे, थप्पड़ बरसाए; वीडियो वायरल होने पर SP ने किया सस्पेंड

Exit mobile version