टीकमगढ़ में आरक्षक की दबंगई! नाबालिग के बाल पकड़कर नोंचे, थप्पड़ बरसाए; वीडियो वायरल होने पर SP ने किया सस्पेंड
टीकमगढ़ में आरक्षक ने नाबालिग की बेरहमी से पिटाई कर दी.
MP News: मध्य प्रदेश के टीकमगढ़ में एक आरक्षक के नाबालिग से मारपीट करने का मामला सामने आया है. घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है. जिसमें आरोपी आरक्षक नाबालिग के पहले तो बाल पकड़कर नोंचता है, इसके बाद जमकर उसके ऊपर थप्पड़ बरसाता है. वहीं सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद एसपी ने कार्रवाई करते हुए तत्काल प्रभाव से कार्रवाई करते हुए आरोपी आरक्षक को निलंबित कर दिा है. साथ ही पूरे मामले में जांच के आदेश दिए है.
जबरन साथ ले जाने की कोशिश की, फिर पीटना शुरू कर दिया
पुराना बस स्टैंड निवासी इमरान खान ने आरोप लगाया है कि शनिवार देर रात करीब 3 बजे पुलिस आरक्षक अगम दांगी उनके घर के पास पहुंचा. इमरान का कहना है कि आरक्षक ने उसे फोन कर घर के बाहर बुलाया और फिर पकड़कर अपने साथ ले जाने का प्रयास किया. युवक के मुताबिक जब उसने अपनी गिरफ्तारी के संबंध में वारंट या कानूनी प्रक्रिया की जानकारी मांगी तो आरक्षक नाराज हो गया और उसके साथ मारपीट शुरू कर दी.
रविवार को इस घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया, जिसमें आरक्षक को युवक के साथ धक्का-मुक्की और मारपीट करते हुए देखा जा सकता है. वीडियो में आरक्षक युवक को पकड़कर ले जाता हुआ भी दिखाई दे रहा है. वीडियो वायरल होने के बाद मामले ने तूल पकड़ लिया और सोशल मीडिया पर लोगों ने पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठाते हुए आरोपी पर कार्रवाई की मांग की थी.
‘जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी’
वहीं पूरे मामले पर कोतवाली थाना प्रभारी रवि भूषण पाठक ने बताया कि सीसीटीवी वीडियो सामने आने के बाद पुलिस अधीक्षक ने मामले को गंभीरता से लिया है. प्रथम दृष्टया वीडियो के आधार पर संबंधित आरक्षक अगम दांगी को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है. साथ ही पूरे घटनाक्रम की निष्पक्ष जांच के आदेश जारी किए गए हैं.
पुलिस का कहना है कि जांच रिपोर्ट आने के बाद आगे की आगे की कार्रवाई की जाएगी. फिलहाल पूरे मामले की जांच जारी है और पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर तथ्यों की पड़ताल कर रही है.
ये भी पढ़ें: चोरी करने आया, AC-कूलर की दुकान में खुद सो गया, साथी लाखों का सामान लेकर फरार; सुबह दुकान मालिक को सोता हुआ मिला