MP News: मध्य प्रदेश के कटनी जिले में एक अमानवीय कृत्य सामने आया है. स्वास्थ्य विभाग चाहें जितने बड़े दावे करे, लेकिन हकीकत कुछ और ही बयां करती है. यहां घायल युवक को जिस 108 एंबुलेंस में ले जाया गया था, उसकी पत्नी से ना केवल एंबुलेंस साफ-सफाई करवाई बल्कि पूरी गाड़ी की धुलाई करवाई. घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. वहीं वीडियो वायरल होने पर अधिकारियों ने एंबुलेंस पायलट और ईएमटी को बर्खास्त कर दिया है.
खून के धब्बे लगने पर धुलवा दी एंबुलेंस
पूरा मामला कटनी जिले के करेला गांव का है. यहां सड़क हादसे में घायल होने के बाद 108 एंबुलेंस को कॉल करके बुलाया गया था. लेकिन अस्पताल पहुंचाने के बाद एक शर्मनाक हरकत की गई. घायल को अस्पताल ले जाते समय एंबुलेंस में खून के कुछ धब्बे बन गए थे. जिसके बाद एंबुलेंस कर्मचारियों ने ना सिर्फ महिला से खून को साफ करवाई बल्कि पूरी एंबुलेंस ही धुलवा डाली.
वीडियो वायरल होने पर हुई कार्रवाई
जिस वक्त एबुलेंस कर्मचारियों ने घायल की महिला से एंबुलेंस को साफ करवाया, उस समय मौके पर मौजूद एक व्यक्ति ने पूरी घटना का वीडियो बना लिया था. इसेक बाद घटना के वीडियो को वायरल कर दिया. घटना का वीडियो सामने आते ही स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया. इसके बाद मामले का संज्ञान लेते हुए सीएमएचओ डॉ. राज सिंह ठाकुर ने कलेक्टर के निर्देश पर जांच करवाई. जांच में वीडियो सही पाया गया. इसके बाद एंबुलेंस का ठेका लेने वाली कंपनी ने आरोपी पायलट देवा साहू और ईएमटी मोहित खटीक को बर्खास्त कर दिया.
ये भी पढे़ं: दोस्त की नाबालिग बेटियों के नहाते समय वीडियो बनाया, फिर ब्लैकमेल करके करता था अश्लील हरकतें, पुलिस ने दबोचा
