Vistaar NEWS

MP News: एमपी के लाल ने रचा इतिहास, इंटरनेशनल तैराक पद्मश्री सत्येंद्र सिंह लोहिया ने 9.42 घंटे में 24 किमी की तैराकी

Padma Shri Satyendra Singh Lohia

पद्मश्री सत्येंद्र सिंह लोहिया

MP News: इंटरनेशनल तैराक पद्मश्री सत्येंद्र सिंह लोहिया ने एक बार फिर इतिहास रच दिया है. सतेंद्र ने न्यूज़ीलैंड में “कुक स्ट्रेट स्विमिंग” में रिकॉर्ड बनाया. उन्होंने न्यूज़ीलैंड के समुद्र में 24 किलोमीटर की तैराकी की है. सतेंद्र ने 9 घंटे 42 मिनट में 24 किलोमीटर की लगातार तैराकी पूरी की है. इसके साथ ही सत्येंद्र सिंह लोहिया कुक स्ट्रेट स्विमिंग करने वाले एशिया के पहले दिव्यांग तैराक बन गए.

पद्मश्री अवॉर्ड से सम्मानित है सत्येंद्र लोहिया

सतेंद्र इससे पहले इंग्लिश चैनल, कैटालिना चैनल और नॉर्थ चैनल तैरकर पार कर रिकॉर्ड बना चुके हैं. सत्येंद्र लोहिया को भारत सरकार की ओर से पद्मश्री अवॉर्ड से सम्मानित किया जा चुका है. उन्हें मध्य प्रदेश सरकार की ओर से विक्रम अवॉर्ड भी मिल चुका है. पैरालंपिक, स्विमिंग वर्ल्ड कप सहित कई प्रतियोगिताओं में सत्येंद्र सिंह लोहिया इंटरनेशनल मेडल जीत चुके हैं. 70 फीसदी दिव्यांग होने के बावजूद उन्होंने यह ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल की है.

2007 में शुरू किया था तैराकी का सफर

ग्वालियर के रहने वाले सत्येंद्र लोहिया इंग्लिश चैनल पार करने वाले एशिया के पहले पैरा स्विमर हैं. सत्येंद्र लोहिया फिलहाल वह इंदौर में जीएसटी विभाग में पदस्थ हैं. लोहिया ने सिंह ने 2007 में तैराकी शुरू की थी और तब से लेकर आज तक उन्होंने कई राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय पैरा तैराकी चैंपियनशिप में भाग लिया है और राष्ट्रीय स्तर पर लगभग 20 से 28 पदक जीते हैं, जिसमें 5 स्वर्ण पदक शामिल हैं.

ये भी पढे़ं- मुख्य सचिव के सुझाव पर बदली प्लानिंग, फॉरेस्ट एरिया में कम होंगे अंडरपास, वेस्टर्न भोपाल बायपास की लागत 250 करोड़ घटी

Exit mobile version