Vistaar NEWS

Balaghat: मरार समाज का प्रदर्शन, पत्थरबाजी के बाद पुलिस ने किया लाठीचार्ज, थाने में गर्भवती महिला से मारपीट का मामला

balaghat kirnapur clashes between protesters and police

बालाघाट: किरनापुर में प्रदर्शनकारियों और पुलिस के बीच झड़प

Balaghat News: बालाघाट जिले के किरनापुर में मरार समाज और पुलिस के मंगलवार (15 सितंबर) को झड़प हो गई. पथराव के बाद पुलिस ने लाठीचार्ज किया और भीड़ को नियंत्रित रखने के लिए आंसू गैस के गोले का इस्तेमाल किया. इलाके में स्थिति तनावपूर्ण बनी हुई है. किसी भी अप्रिय स्थिति से बचने के लिए बड़ी संख्या पुलिसबल को तैनात किया गया है.

प्रदर्शनकारी हुए घायल

किरनापुर के चौधरी दंपती को न्याय दिलाने के लिए धरना प्रदर्शन का आयोजन किया था. मरार-माली समाज के लोग रैली निकालकर धरना स्थल की ओर जा रहे थे, इसी दौरान कुछ लोगों ने थाने का घेराव कर दिया. इसके साथ ही पत्थरबाजी की गई. इसके बाद पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच झड़प हो गई. पुलिस ने भीड़ को नियंत्रित करने के लिए लाठीचार्ज किया. जब मामला बढ़ा तो आंसू गैस के गोले छोड़े गए. पुलिस की इस कार्रवाई में कुछ प्रदर्शनकारी घायल हो गए हैं.

पूरे इलाके में तनाव की स्थिति बनी हुई है. इसके साथ पुलिस पता लगाने की कोशिश कर रही है कि चूक कहां हुई? कैसे पूरी स्थिति बिगड़ गई? मरार माली समाज के लोगों की मांग है कि किरनापुर पुलिस थाने के सभी पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई की जाए.

ये भी पढ़ें: MP Cabinet Decision: बालाघाट में होगी कृषि कैबिनेट, तलाकशुदा बेटियों को भी मिलेगी पेंशन, पढ़ें मोहन कैबिनेट के फैसले

क्या है पूरा मामला?

दरअसल ये पूरा मामला 2 सितंबर का है. पोस्ट ऑफिस से 50 हजार रुपये की चोरी होती है. किरनापुर पुलिस इस मामले में शिकायत दर्ज करती है. मुंडेसरा गांव के टिमकी टोला में रहने वाले कैलाश और उनकी पत्नी सावित्री चौधरी को इस मामले में गिरफ्तार किया जाता है. पुलिस पर आरोप है कि पति-पत्नी को निर्वस्त्र कर पीटा गया. जब ये मामला पुलिस अधीक्षक आदित्य मिश्रा के संज्ञान में आया तो उन्होंने एक्शन लेते हुए किरनापुर पुलिस थाने के 4 पुलिसकर्मियों को सस्पेंड कर दिया था. एक वीडियो फुटेज भी सामने आया था, जिसमें पति-पत्नी गांव में घूमते हुए दिखाई दे रहे थे. SP ने पूरे मामले की जांच के लिए SIT का गठन भी किया है ताकि निष्पक्ष जांच हो सके

Exit mobile version