Chhindwara News: मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा जिले से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. यहां स्थित पीएम श्री उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में पदस्थ एक शिक्षिका पर बेहद गंभीर और आपत्तिजनक आरोप लगे हैं. शिक्षिका पर आरोप है कि वह कक्षा छठवीं के छात्र-छात्राओं से ऐसी-ऐसी बातें करती थीं, जिसे सुनकर बच्चों के माता-पिता भी दंग रह गए हैं. इस मामले में शिक्षिका पर कार्रवाई भी की गई है.
शिक्षिका को किया गया निलंबित
विद्यार्थियों और अभीवाहकों की शिकायत के बाद शिक्षिका पर विभागीय जांच बैठाई गई. इस जांच में शिक्षिका पर लगे सभी आरोप सही पाए, जिसके बाद विभाग ने शिक्षिका उमा शर्मा को निलंबित कर दिया है. स्कूल के प्राचार्य दिनेश शर्मा के अनुसार अभिभावकों ने लिखित शिकायत में आरोप लगाया था कि शिक्षिका कक्षा में बच्चों से आपत्तिजनक बातें करती थीं.
बच्चों से क्या कहती थी शिक्षिका?
यह पूरा मामला जिला मुख्यालय से मात्र 10 किलोमीटर दूर कुंडाली कलां का है. बच्चों द्वारा दी गई शिकायत के अनुसार, यहां स्थित पीएम श्री उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में पदस्थ शिक्षिका कथित तौर पर उनसे कहती थीं, ‘चार-पांच बॉयफ्रेंड बना लो, प्रेग्नेंट हो जाओ, मैं तुम्हारे बच्चों को खिलाऊंगी.’ इतन ही नहीं बच्चों के बीच उनके द्वारा यह भी कहे जाने का आरोप है कि, ‘मैं डेट पर जाती हूं, तुम भी डेट पर जाओ’ और ‘आई ने कहा यू से, यू ने कहा लव से…’.
धमकाने और डराने का आरोप
इस शिक्षिका पर बच्चों को डराने और धमकाने का भी आरोप है. शिकायत के मुताबिक शिक्षिका ने कथित तौर पर बच्चों से कहा, ‘मैंने पांच मर्डर किए हैं, तुम्हारा भी मर्डर कर दूंगी. मेरी फ्रेंड पुलिस इंस्पेक्टर है, इसलिए मुझ पर आज तक कार्रवाई नहीं हुई’. इस कथित धमकी की वजह से छात्र काफी डरे हुए थे.
ये भी पढ़ेंः छात्र आंदोलन के समर्थन में उतरे जयराम महतो! बिना पानी बैठे उपवास पर, विधानसभा मार्च का ऐलान
