Vistaar NEWS

दमोह में अवैध शराब के कारोबार पर कार्रवाई, आदिवासियों को लालच देकर गांवों में बिकवाई जा रही थी; एक आरोपी गिरफ्तार

Smuggler arrested with illicit liquor in Damoh.

दमोह में अवैध शराब के साथ एक तस्कर गिरफ्तार.

MP News: मध्य प्रदेश के दमोह में भगवती मानव कल्याण संगठन का बड़ा एक्शन देखने को मिला है. जहां संगठन के कार्यकर्ताओं ने 2 पेटी अवैध शराब के साथ तस्कर को पकड़ा है. जानकारी के मुताबिक तारादेही थाना क्षेत्र के कुदपुरा गांव में अवैध शराब के खिलाफ संगठन के कार्यकर्ताओं ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक कथित शराब तस्कर जिस पर पूर्व में भी कई अपराध थाने में दर्ज है.

आदिवासियों को लालच देकर बिकवाई जा रही थी शराब

संगठन के सदस्यों का आरोप है कि शराब माफिया भोले-भाले आदिवासी युवाओं को लालच और प्रलोभन देकर गांव-गांव में अवैध शराब बिकवा रहे हैं. कार्यकर्ताओं ने तस्कर को पकड़कर शराब समेत पुलिस के हवाले कर दिया. घटना के बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया है. पुलिस मामले की जांच में जुट गई है, और अवैध शराब नेटवर्क के अन्य लोगों तक पहुंचने का प्रयास कर रही है.

पुलिस आरोपी से कर रही है पूछताछ

संगठन के सदस्य रामसिंह लोधी ने बताया कि अवैध शराब तस्कर गांव-गांव में पहुंचकर युवा पीढ़ी को प्रलोभन देकर उनसे नशे का व्यापार करवा रहे हैं. इस व्यवसाय की जड़ों ने न केवल हमारे समाज को जकड़कर रखा है बल्कि हमारी युवा पीढ़ी खतरे में है. ऐसे शराब तस्करो पर सरकार को कड़ा एक्शन लेना चाहिए ताकि हमारे युवा पीढ़ी सुरक्षित रहे जिनके भविष्य को संवारने के लिए हम दिन रात लगे हुए हैं. वही युवा पीढ़ी आज गर्त में जा रही है. उक्त अवैध शराब तस्करी का नाम मुकेश चौकसे है, जोकि कोड़ल गांव का निवासी बताया जा रहा है.

पुलिस के मुताबिक फिलहाल आरोपी पुलिस की हिरासत में है जिससे पूछता है जारी है, और नियम संगत आगे की कार्रवाई की जाएगी.

ये भी पढे़ं: शहडोल में बेखौफ खनिज माफिया! फॉरेस्ट अधिकारियों पर 2 बार हमला, अवैध रेत भंडारण पर चली जेसीबी

Exit mobile version