दुनिया के अलग अलग देशों को घूमने वाले तो आपने कई देखे होंगे. लोग तरह-तरह के साधनों से दुनिया के कई देशों को घूमने के लिए निकलते हैं लेकिन दिल्ली के एक ऐसे बुजुर्ग हैं जिन्होंने अपनी एक्सयूवी कार से दुनिया के 87 देश घूम लिए हैं. दिल्ली के अमरजीत चावला अपनी एसयूवी से एक दो नहीं बल्कि 87 देश का सफर पूरा किया है. अमरजीत लन्दन में वसुदेव कुटुंबकम के उद्देश्य से एक कार्यक्रम कर रहे हैं. जिसके तहत भारत की तमाम नदियों का जल लंदन ले जाएंगे. इसी सिलसिले में वह मां नर्मदा का जल लेने के लिए जबलपुर पहुंचे हैं.
व्यापारी हैं अमरजीत चावला दिल्ली
अमरजीत चावला दिल्ली के एक व्यापारी हैं. और उन्हें हमेशा से यात्रा करने का बड़ा शौक है अमरजीत चावला के पास में एक SUV कार है. जिसके ऊपर कई देशों के फ्लैग लगे हुए हैं. अमरजीत जिस भी देश की यात्रा पूरी कर लेते हैं उसे देश का झंडा अपनी कार में लगा लेते हैं. अमरजीत ने बताया कि “यह कार अब तक लगभग साढे 4 लाख किलोमीटर चल चुकी है. इस कार से उन्होंने अब तक दुनिया के 87 देश का सफर कर लिया है, लेकिन उनका लक्ष्य दुनिया के पूरे 200 देश की यात्रा करना है. उनका कहना है कि अभी बहुत लंबी यात्रा बाकी है
दुनिया को देखने का सबसे अच्छा तरीका
अमरजीत ने बताया की पहले उन्होंने हवाई जहाज के जरिए दुनिया देखी, लेकिन उनका मानना है कि दुनिया को देखने का सबसे अच्छा तरीका अपनी कार से होता है, क्योंकि किसी जगह को देखने में केवल एक ही स्थान पर सब कुछ नहीं होता, बल्कि दुनिया के कई ऐसे इलाके भी हैं. जहां जाने आने की कोई सुविधा नहीं है. ऐसे स्थान पर खुद की गाड़ी से ही जाया जा सकता है. उन्होंने कहा कि अपनी कार से पाकिस्तान की यात्रा की है. पाकिस्तान भारतीय कारों को अनुमति नहीं देता, लेकिन उन्हें विशेष अनुमति मिली थी और उन्होंने पाकिस्तान अपनी कार से ही घूमा था.
भारतीय सड़कें भी दुनिया की बेहतरीन सड़कों में शामिल-अमरजीत
अमरजीत का अनुभव हैं की भारतीय सड़क भी दुनिया की बेहतरीन सड़कों में शामिल हो गई है.जबलपुर में वे वसुदेव कुटुंबकम को लेकर एक कार्यक्रम कर रहे हैं. इसके तहत भारत की तमाम नदियों के पानी को लंदन ले जाने की तैयारी है. इसी के तहत होने वाले आयोजन के सिलसिले में जबलपुर आए हैं.ये सभी लोग जबलपुर से नर्मदा नदी का पानी ले जाएंगे. भारत की तमाम नदियों का जल ले जाकर वसुदेव कुटुंबकम के उद्देश्य से लंदन में एक कार्यक्रम करेंगे और भारत से लंदन तक का यह सफर भी गाड़ियों से ही तय किया जाएगा.
ये भी पढे़ं- ‘बहन की NEET परीक्षा रद्द होने पर आया गुस्सा…’, बालाघाट कलेक्ट्रेट में बम फोड़ने वाले युवक ने मांगी माफी
