Jabalpur: शेयर मार्केट के नाम पर 2.27 करोड़ की ठगी, महाराष्ट्र से दो और गिरफ्तार, अब तक 13 आरोपी दबोचे

Jabalpur News: आरोपी टेलीग्राम यूजर्स से संपर्क कर उनका बैंक खाता खुलवाते थे और उन खाताधारकों से बैंक पासबुक और एटीएम कूरियर से अपने पास बुलवा लेते थे.इसके बाद वे म्यूल खातों से रकम निकालते और उसे दूसरे खातों में ट्रांसफर करते थे.
jabalpur

जबलपुर

Jabalpur News: जबलपुर पुलिस ने शेयर बाजार में मोटा मुनाफा कमाने का लालच देकर करोड़ों की ठगी करने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है.गिरफ्तार किए गए दोनों आरोपी महाराष्ट्र के रहने वाले हैं,जो खाता धारकों के बीच समनव्य का काम करते थे. पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक दोनों आरोपी पढ़े लिखे हैं मोबाइल और कंप्यूटर की अच्छी समझ रखते हैं.

महिला से सवा दो करोड़ की ठगी की गई थी

शेयर बाजार में निवेश कर मुनाफा कमाने का लालच देकर शहर की एक महिला से सवा दो करोड़ की ठगी की गई थी.जिसमें शामिल दो और आरोपी गिरफ्तार किया गया है. जिसमें एक महाराष्ट्र अकोला निवासी केवन भोवोल और नासिक निवासी यश देसाई है,जिसे साइबर सेल की टीम ने गिरफ्तार करके जबलपुर लाई है. इस मामले में अब तक कुल 13 आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है.

बैतूल में तालिबानी इंसाफ: कटर लेकर बैटरी चुराने घुसा चोर, सारनी के लोगों ने पिलर से बांधकर बेरहमी से कूटा

यह है पूरा मामला

दरअसल जालसाजों ने शहर की एक महिला को शेयर मार्केट में इंवेस्ट करने पर 5 सौ प्रतिशत तक का रिटर्न देने का झांसा देकर उसके साथ 2 करोड़ 27 लाख की ठगी की थी. पुलिस के अनुसार,गिरफ्तार किए गए आरोपी टेलीग्राम यूजर्स से संपर्क कर उनका बैंक खाता खुलवाते थे और उन खाताधारकों से बैंक पासबुक और एटीएम कूरियर से अपने पास बुलवा लेते थे.इसके बाद वे म्यूल खातों से रकम निकालते और उसे दूसरे खातों में ट्रांसफर करते थे.

पुलिस ने क्या बताया ?

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक दोनों आरोपी पढ़े लिखे हैं मोबाइल और कंप्यूटर की अच्छी समझ रखते हैं. बैंक में किस तरीके से खातों में ट्रांजैक्शन किया जा सकता है. दोनों आरोपी ठगी की रकम को ट्रांसफर करने वाले खातों के बीच समन्वय बनाने का काम करते थे. उनके निर्देश पर ही ठगी की रकम दूसरे खातों में ट्रांसफर की जाती थी.फिलहाल दोनों आरोपियों से पूछता जारी है.यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है, कि यह चैन और कहां तक गई है और कौन-कौन से आरोपी इस में शामिल हो सकते हैं.

ज़रूर पढ़ें