Narmada Virat Gaurav Samman 2026: मध्यप्रदेश के शहडोल जिले में विस्तार न्यूज के खास कार्यक्रम नर्मदा विराट गौरव सम्मान समारोह का आयोजन हुआ. इस कार्यक्रम में राजनीति, शिक्षा और चिकित्सा समेत कई क्षेत्र की जानी-मानी हस्तियां शामिल हुईं. इसी कड़ी में मध्यप्रदेश के डिप्टी सीएम और स्वास्थ्य मंत्री का पद संभाल रहे डॉक्टर राजेंद्र शुक्ल ने भी शिरकत की और प्रदेश के विकास पर खुलकर बातचीत की.
शहडोल को थोड़ा और बदलना चाहिए?
डिप्टी सीएम ने दीप प्रज्वलन कर विधिवत शुरुआत की. विस्तार न्यूज के एडिटर इन चीफ ज्ञानेंद्र तिवारी ने डिप्टी सीएम राजेंद्र शुक्ल से पूछा कि शहडोल को थोड़ा और बलना चाहिए, आपको भी ऐसा लगता है ? इसपर डिप्टी सीएम राजेंद्र शुक्ल ने कहा कि विकास की संभावना हमेशा बनी रहती है. जबसे हमारी सरकार बनी है शहडोल न सिर्फ संभाग बना, बल्कि यहां पर मेडिकल कॉलेज, इंजीनियरिंग कॉलेज, शानदार हाईवे और बायपास बने.पहले जब हम लोग शहडोल आते थे यहां पर पिछड़ेपन के दर्शन होते थे, लेकिन आज रीवा जाते हैं तो सड़कें बनी हुईं मिलती हैं.
वहीं, डिप्टी सीएन ने यह भी बताया कि, शहडोल में एयरपोर्ट भी बनाने के लिए बातचीत करेंगे. उन्होंने कहा कि, जल्द ही शहडोल में एयरपोर्ट बनवाएंगे क्योंकि किसी भी क्षेत्र के विकास को पंख लगाना है तो कनेक्टिविटी बहुत अच्छी होनी चाहिए. इसमें विंध्य क्षेत्र आगे बढ़ रहा है. डिप्टी सीएम ने यह भी बताया कि, जल्द ही शहडोल में एक स्टील प्लांट भी खुलेगा.
नई फ्लाइट में खुद बैठ कर क्यों जाते हैं डिप्टी सीएम?
बातचीत के दौरान विस्तार न्यूज के एडिटर इन चीफ ने डिप्टी सीएम राजेंद्र शुक्ल से यह भी पूछा कि नई फ्लाइट में आप खुद बैठ कर क्यों जाते हैं? इसके पीछे कोई मैसेज है क्या? इसपर उन्होंने कहा कि, फ्लाइट शुरू हुई ये मैसेज जाता है, मार्केटिंग शुरू होती है. वहीं, वे अपील करते हैं कि लोग भी यहां आएं और फ्लाइट से ट्रैवल करें.
