Vistaar NEWS

पांच दिनों से लापता इमरान का शव जंगल में मिला, ग्रामीणों का दावा – हत्या हुई, पुलिस ने कहा- जंगली जानवर का हमला

dindori Body of Imran missing for five days found mp police

डिंडोरी: पांच दिनों से लापता इमरान का शव मिला

Dindori News: (अनिल साहू की रिपोर्ट) मध्य प्रदेश के डिंडोरी में पांच दिनों से लापता इमरान का शव जंगल में क्षत-विक्षत हालत में मिला है. इससे पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है. तीन पुलिस थानों की टीम पिछले 5 दिनों से लगातार खोजबीन कर रही थी. एसपी आशीष खरे ने घटनास्थल का निरीक्षण किया. इसके बाद मामले की जांच को FSL को सौंप दिया गया है.

17 जून को हुआ था लापता

दरअसल, तरेरा गांव निवासी इख्तियार खान का पांच वर्षीय बेटा इमरान 17 जून की सुबह घर से अचानक लापता हो गया था. परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर तीन थानों की टीमों, डॉग स्क्वॉड और ड्रोन की मदद से करीब 25 किलोमीटर क्षेत्र में सघन तलाशी अभियान चलाया था. इसके बावजूद बालक का पता नहीं चल सका.

पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद होगा खुलासा

सोमवार (22 जून) को ग्रामीणों की सूचना पर जंगल से उसका शव बरामद हुआ. घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस अधीक्षक आशीष खरे मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया. एफएसएल टीम को जांच में लगा दिया गया है. पुलिस की मानें तो पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही इमरान की मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा हो सकेगा. फिलहाल, पूरे मामले की हर पहलू से जांच जारी है.

ये भी पढ़ें: MP NEWS: डिंडोरी में सब इंजीनियर सस्पेंड, भाजपा विधायक के वीडियो पर मंत्री राकेश सिंह ने की कार्रवाई

ग्रामीणों का दावा – हत्या की गई

इमरान का शव बेहद खराब हालत में मिला. कई अंग इधर-उधर पड़े हुए मिले. परिजनों और ग्रामीणों ने हत्या की आशंका जताई है. वहीं, पुलिस जंगली जानवर के हमले, हादसे और हत्या सहित सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है.

Exit mobile version