Damoh News: दमोह जिले के दूर दराज जंगली इलाकों में हुई भारी बारिश के चलते तारादेही थाना क्षेत्र की व्यारमा नदी उफान पर आ गई है.नदी का जलस्तर बढ़ने से उस पर बना पुल पानी में डूब गया है,और पानी पुल की रैलिंग तक पहुंच गया है.पुल डूबने से तारादेही-महाराजपुर मार्ग पर आवागमन बाधित हो गया है.
पुल के दोनों ओर लगी वाहनों की लंबी कतार…
सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए तारादेही थाना प्रभारी आलोक तिरपुड़े ने पुलिस पार्टी की मौके पर तैनाती की है.जोकि मौजूदा स्थिति को लेकर लोगों को पुल पार करने से रोक रही है.नदी का जलस्तर बढ़ने के कारण ग्रामीणों में भी दहशत का माहौल है.
यह भी पढ़ें: Damoh News: दमोह में भालू का आतंक, आदिवासी युवक पर किया जानलेवा हमला, फॉरेस्ट विभाग ने की मदद
मगरमच्छों की मौजूदगी के लिए चर्चित है व्यारमा नदी….
व्यारमा नदी में बड़ी संख्या में मगरमच्छ पाए जाने की बात स्थानीय स्तर पर कही जाती है. ऐसे में नदी का जलस्तर बढ़ने और पुल के डूब जाने से आसपास के ग्रामीणों को आशंका है कि कहीं मगरमच्छ पानी के बहाव के साथ रहवासी इलाकों की ओर न पहुंच जाएं. ग्रामीणों ने प्रशासन से नदी के आसपास निगरानी बढ़ाने और सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए जाने की मांग की है. फिलहाल पुलिस और स्थानीय प्रशासन की ओर से लोगों को नदी और डूबे हुए पुल के आसपास जाने से बचने की सलाह दी जा रही है.
थाना प्रभारी ने लोगों से की अपील
तारादेही थाना प्रभारी आलोक तिरपुड़े ने आम लोगों से अपील की है कि इस नदी में अधिक मगरमच्छो के होने की संभावना है,इसीलिए ग्राम कोटवार से गांव में मुनादी करवाई जा रही है कि किसी भी व्यक्ति को मगरमच्छ दिखाई देता है तो हमें सूचना दे, साथ ही पुल पर पानी होने की दशा में पार न करें.
