Vistaar NEWS

प्रेमानंद महाराज के शिष्य ने की आत्महत्या, Jabalpur के दीपक ने चौथी मंजिल से लगाई छलांग

jabalpur

जबलपुर

Jabalpur: धार्मिक नगरी वृंदावन में संत प्रेमानंद महाराज के आश्रम के पास शुक्रवार सुबह एक दर्दनाक घटना सामने आई है. यहां रहकर सेवा करने वाले मध्य प्रदेश के जबलपुर के एक 25 वर्षीय युवक ने बहुमंजिला इमारत से कूदकर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली. घटना के बाद से आश्रम से जुड़े लोगों में शोक का माहौल है.

जबलपुर का निवासी था मृतक

जानकारी के मुताबिक, मृतक मूल रूप से मध्य प्रदेश के जबलपुर जिले का रहने वाला था. उसका नाम दीपक बताया जा रहा है. वह पिछले एक साल से वृंदावन में रह रहा था. यहां उसने संत प्रेमानंद जी महाराज से दीक्षा ली थी और उसके बाद से उसे आश्रम में रसिक दुलारी शरण के नाम से जाना जाता था.

वह बाराहघाट इलाके की राधावाटिका गली में स्थित गुरुकृपा कुंज नाम की बिल्डिंग में रहता था. इसी बिल्डिंग में प्रेमानंद जी महाराज के करीब 50 अन्य सेवक भी रहते हैं. दीपक यहां रहकर आश्रम के बिजली संबंधी कार्यों की जिम्मेदारी संभालता था और सेवादार के तौर पर काम करता था.

चौथी मंजिल से छलांग लगा दी

वहीं खबर आई कि, शुक्रवार सुबह करीब उसने बिल्डिंग की चौथी मंजिल से छलांग लगा दी. आवाज सुनकर साथी सेवक और आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और उसे तुरंत नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया.

कमरे से मिली संदिग्ध वस्तु

मौके पर पहुंची पुलिस ने जब उसके कमरे की तलाशी ली तो वहां से टाइल काटने में उपयोग होने वाला ग्राइंडर मिला. पुलिस को शक है कि युवक ने छलांग लगाने से पहले खुद को चोट पहुंचाने की कोशिश की होगी. हालांकि मौत की असली वजह क्या है, यह अभी स्पष्ट नहीं है. वृंदावन पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और पूरे मामले की गहनता से जांच शुरू कर दी है. पुलिस सीसीटीवी कैमरों की फुटेज, अस्पताल के दस्तावेज और साथ रहने वाले अन्य शिष्यों के बयान दर्ज कर रही है. जबलपुर में रहने वाले परिजनों को भी सूचना दे दी गई है.

विवादों के बीच चुनाव आयोग की बैठक, CEC के साथ दोनों चुनाव आयुक्त भी शामिल, लिए कई बड़े फैसले

Exit mobile version