Vistaar NEWS

नशे के सौदागरों पर पुलिस का बड़ा एक्शन, जबलपुर में पकड़ा गया करोड़ों के गांजे से भरा ट्रक

Jabalpur drug bust

जबलपुर पुलिस

जबलपुर पुलिस ने अब तक की सबसे बड़ी गांजे की खेप पकड़ी है. आरोपी पार्सल कंटेनर की आड़ में करोड़ों का गांजा हाईवे से जप्त किया है. पुलिस के द्वारा जप्त किए गए गांधी का वजन तकरीबन 871 किलो से ज्यादा है जिसकी अनुमानित कीमत 4 करोड रुपए आंकी जा रही है क्राइम ब्रांच और गोसलपुर थाना पुलिस ने संयुक्त रूप से कार्रवाई करते हुए मुस्कुरा ग्राम के हाइवे पर घेराबंदी कर गांजे से भरा कंटेनर पकड़ा है.

ट्रक चालक ही है ट्रक का मालिक

पुलिस ने दो आरोपियों को भी गिरफ्तार कर लिया जानकारी के मुताबिक ट्रक चालक ही ट्रक का मालिक है जो कई शहरों से गांजा सप्लाई करते हुए जबलपुर से गुजर रहा था. मुखबिर की सूचना पर क्राइम ब्रांच, झांसी पुलिस, नारकोटिक्स टीम और गोसलपुर पुलिस का संयुक्त अभियान है. आरोपी ट्रक मालिक धर्मवीर सिंह गांजे की तस्करी कर रहा था. बताया जा रहा है कि जबलपुर के गोसलपुर थाना क्षेत्र को जानकारी मिली कि एक कंटेनर गांजे की बड़ी खेप लेकर गुजर रहा है.

उत्तर प्रदेश का रहने वाला है कंटेनर चालक

सूचना पर पुलिस ने नारकोटिक्स डिपार्टमेंट क्राइम ब्रांच के साथ मिलकर नेशनल हाईवे 30 घेराबंदी की इस दौरान कटनी की ओर से आ रहा एक कंटेनर को पुलिस ने रोकने की कोशिश की लेकिन पुलिस की घेराबंटी देख ट्रक चालक ने गति तेज कर दी लेकिन पुलिस की घेराबंदी ने ट्रक को रोक लिया ट्रक रोकने के बाद चालक और उसका अन्य साथी भागने का प्रयास करने लगा जिन्हें पुलिस के जवानों ने पकड़ लिया दोनों का नाम पूछने पर कंटेनर चालक ने अपना नाम धर्मवीर सिंह बताया जो अलीगढ़ उत्तर प्रदेश का रहने वाला है.

विशाखापट्टनम से लोड हुआ था कंटेनर

वहीं अन्य व्यक्ति का नाम विक्रम बताया पूछताछ करने पर ट्रक चालक धर्मवीर सिंह ने बताया कि कंटेनर उसके खुद का है तलाशी लेने पर कंटेनर में 412 पेंट के डिब्बे में 28 बोरियां रखी हुई थी जब तलाशी ली गई तो उसमें गांजा मिला. धर्मवीर सिंह ने बताया कि वह विशाखापट्टनम से कंटेनर में माल लौड करके अंबाला के लिए निकला था इसी दौरान उसकी मुलाकात उड़ीसा के रहने वाले प्रभात साहू से हुई जिसने उसके कंटेनर में गांजा लोट किया और मध्य प्रदेश के अलग-अलग शहरों में सप्लाई करने की बात कही इसके लिए उसे 100000 रुपये मिलने थे.

आरोपियों को 5 दिन की रिमांड पर लिया गया

पुलिस के मुताबिक फिलहाल दोनों आरोपियों को 5 दिन की रिमांड में लिया गया है जिसे कड़ी पूछताछ की जा रही है गांजा कहां से ला रहे थे कहां-कहां बेचा गया और इतनी बड़ी खेप कहां ले जाने की तैयारी थी यह तमाम सवालों के जवाब पुलिस तलाश रही है.

ये भी पढ़ें: MP के स्थापना दिवस की तीन दिनों तक रहेगी धूम, मोनाली-मामे खान बांधेंगे समां, 102 छात्रों को मिलेंगे 1-1 लाख रुपये

Exit mobile version