Vistaar NEWS

K.K Verma: जिस थाने में थे पदस्थ, वहीं महिला ने दुष्कर्म का मामला कराया दर्ज, पूर्व SDOP गिरफ्तार

KK VERMA

KK VERMA

K.K Verma: पांढुर्णा: मध्यप्रदेश के पांढुर्णा से बड़ी खबर आ रही है. दरअसल, जिले के सौसर में पदस्थ रहे पूर्व sdop के के वर्मा के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज हुआ है. मामला 31 वर्षीय महिला ने दर्ज कराया है. पर यह मामला और पेचिदी इसलिए बन गया है क्योंकि, महिला ने उसी थाने में मामला दर्ज कराया है जहां कुछ साल पहले sdop पदस्थ थे. वर्मा वर्तमान में रिटायर हो चुके हैं. और उन्हें राजधानी भोपाल से गिरफ्तार किया गया है.

यह है पूरा मामला

दरअसल, महिला ने अपनी शिकायत में बताया है कि, के के वर्मा ने साल 2017 और 2023 में उसे शादी का झांसा दिया. और इसी बहाने कई बार शारीरिक संबंध भी बनाए. महिला ने यह भी खुलासा किया है कि जब उसने इसका विरोध किया तो के के वर्मा ने उसे और उसके परिवार को जान से मारने की धमकी तक दे डाली.

महिला ने बताया कि साल 2017 में उसके परिवार के सदस्य से मारपीट का मामला उमरानाला चौकी में दर्ज हुआ था. तब तत्कालीन SDOP ऑफिसर केके वर्मा इस मामले की जांच कर रहे थे. और इसी मामले को लेकर उनका महिला से संपर्क हुआ था.

सरकारी आवास पर होती थी मुलाकात

महिला ने आरोप लगाया है कि धीरे-धीरे दोनों की फोन पर बातचीत शुरू हो गई. दोनों के बीच अक्सर मुलाकात भी होती थी. कुछ समय बाद केके वर्मा ने महिला पर शारीरिक संबंध बनाने का दबाव डाला. महिला ने यह भी आरोप लगाया है कि शारीरिक संबंध सरकारी आवास में बनाए गए थे. जिसमें कई बार जबरन कोशिश की गई. महिला के मुताबिक इस दौरान आरोपी ने उसे शादी करने का भरोसा भी दिया गया.

महिला ने यह भी बताया कि, 2018 में केके वर्मा का सिवनी ट्रांसफर हुआ. फिर भी दोनों के बीच बातचीत जारी रही. कई बार शारीरिक संबंध भी बनाए गए. 2019 में आरोपी के भोपाल ट्रांसफर होने पर भी दोनों के बीच बातचीत जारी रही. महिला ने बताया कि, केके वर्मा ने वादा किया की रिटायरमेंट के बाद वो शादी करेंगे पर इस बार पर खरे नहीं उतरे.

पुलिस ने दर्ज किया मामला

बताते चलें कि, स्थानीय पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. यह मामला भारतीय न्याय संहिता की संबंधित धाराओं और एससी-एसटी एक्ट के तहत दर्ज किया गया है.

ये भी पढ़ें: जंतर-मंतर पर आरक्षण हटाओ आंदोलन, इन 5 मांगों को लेकर मैदान में उतरे प्रदर्शनकारी

Exit mobile version