Vistaar NEWS

MP News: नेता पुत्र की रीलबाजी! चलती कार का गेट खोलकर किया स्टंट, पीछे चल रही थी पुलिस

narsinghpur

नरसिंहपुर

इनपुट-पीयूष

MP Politician Son Car Stunt: नरसिंहपुर में रील के चक्कर में जान जोखिम में डालने का एक और सनसनीखेज वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. इस वीडियो में एक युवक चलती फॉर्च्यूनर कार का गेट खोलकर लटककर रील बनवाता नजर आ रहा है. खास बात यह है कि इस कार के पीछे पुलिस की गाड़ियां हूटर बजाते हुए चल रही हैं. बताया जा रहा है कि रील बनाने वाला युवक कोई और नहीं बल्कि मध्यप्रदेश के पूर्व विधानसभा अध्यक्ष एवं कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एनपी प्रजापति का पुत्र नीर प्रजापति है.

स्टंटबाजी वाली गाड़ी के पीछे पुलिस की गाड़ी

वायरल वीडियो में साफ दिख रहा है कि, शाम के समय सुनसान जंगल की सड़क पर एक काली फॉर्च्यूनर कार चल रही है. कार की छत पर लाउडस्पीकर लगे हैं और आगे लाल नंबर प्लेट लगी है. कार की अगली सीट का गेट पूरा खुला है और गुलाबी शर्ट पहना एक युवक गेट पर लटककर, हाथ फैलाकर स्टंट कर रहा है और सामने चल रही दूसरी गाड़ी से उसका वीडियो बनवाया जा रहा है. वीडियो में सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि इस स्टंटबाजी वाली गाड़ी के ठीक पीछे पुलिस की गाड़ियां लाल-नीली बत्ती जलाते हुए एस्कॉर्ट कर रही हैं.

आम जनता में भारी आक्रोश

इस वीडियो के सामने आने के बाद आम जनता में भारी आक्रोश है. लोगों का कहना है कि अगर यही हरकत कोई आम आदमी या गरीब लड़का करता तो पुलिस तुरंत चालान काट देती, गाड़ी जब्त कर लेती और जेल भेज देती. मोटर व्हीकल एक्ट के तहत खतरनाक तरीके से वाहन चलाना, चलती गाड़ी में दरवाजा खोलकर स्टंट करना गंभीर अपराध है. फिलहाल यह वीडियो चर्चा का विषय बना हुआ है. जनता टकटकी लगाए देख रही है कि पुलिस प्रशासन इस वायरल वीडियो पर संज्ञान लेकर नेता पुत्र पर कार्रवाई करता है या नहीं.

दुबई से इजरायल जा रही फ्लाइट के पायलट आपस में भिड़े, कॉकपिट में चले चाकू, 180 यात्री थे सवार

Exit mobile version