Sagar: सागर के देवरी थाना के ग्राम सिंहपुर के जंगल में पुलिस वाहन सहित पुलिसकर्मियों पर पथराव की खबर सामने आई है. जिसमें देवरी थाना का पुलिस वाहन छतिग्रस्त हुआ. वहीं एक पुलिसकर्मी को चोट आई है. जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है. फिलहाल पुलिस कर्मी का इलाज जारी है. डॉक्टरों ने पुलिसकर्मी की हालात स्थिर बताई है.
क्या है पूरा मामला?
दरअसल देवरी थाना के ग्राम सिंगपुर के रानी दुर्गावती टाइगर रिजर्व के जंगलों में खुदाई कर रहे ग्रामीणों को पुलिस राजस्व विभाग और वन विभाग की टीम हटाने के लिए पहुंची थी. बता दें कि ग्रामीण बीते एक हफ्ते से टाइगर रिजर्व के जंगलों को खुदाई कर नग (क़ीमती पत्थर) को ढूंढ रहे थे.
बड़ी संख्या में भीड़ हो रही थी इकठ्ठा
इस वजह से जंगल में बड़ी संख्या में भीड़ इकठ्ठा हो रही है. इसी इलाके में संयुक्त रूप से राजस्व, पुलिस और वन विभाग की टीम कार्यवाही करनें पहुची थी. जब पुलिसकर्मियों ने मौके पर मौजूद लोगों को हटाया तो उन्होंने पुलिस को देख पुलिस के वाहन सहित पुलिसकर्मियों पर पथराव कर दिया. जिसमें एक व्यक्ति को गंभीर चोट आई है. जिसे इलाज हेतु अस्पताल में भर्ती कराया गया है.
मामले की सूचना मिलते ही आसपास के थानों का पुलिस बल सहित राजस्व विभाग वन विभाग और पुलिस विभाग के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे हैं. जो मामले की जांच कर रहें हैं.
ये भी पढ़ें-Morena: स्कूल बना तालाब, बच्चों और शिक्षकों की जान पर खतरा, जिला शिक्षा अधिकारी ने किया निरीक्षण
