Vistaar NEWS

School Closed: इस जिले के सभी स्कूलों में कल छुट्टी का ऐलान, जिला प्रशासन ने लिया बड़ा फैसला, जानें वजह

school closed

school closed/ image source: vistaar news

School Closed: भोपाल: मध्यप्रदेश के कुछ क्षेत्रों में मौसम अपना रौद्र रूप दिखा रहा है. पूर्वी हिस्सों में लगातार भारी बारिश दर्ज की जा रही है. डिंडौरी, पन्ना, रीवा, सतना, छतरपुर समेत कई जिलों में बाढ़ के हालात हैं. नर्मदा, मंदाकिनी जैसी नदियां खतरे के निशान से ऊपर बह रही हैं. इसी को देखते हुए कई जिलों में स्कूलों की छुट्टियों का ऐलान कर दिया गया है. जिसे लेकर आदेश जारी किया गया है.

पन्ना में बारिश की वजह से छुट्टी

बता दें कि, लगातार बारिश के चलते पन्ना में शुक्रवार और शनिवार को स्कूल बंद रखने का ऐलान किया गया है. यह निर्देश शासकीय और अशासकीय स्कूलों के साथ CBSE, ICSE और अन्य शैक्षणिक संस्थानों पर भी लागू रहेगा.कलेक्टर अंजू पवन भदौरिया के निर्देशन में अवकाश का आदेश जारी किया गया है. हालांकि, स्कूलों के शिक्षक और अन्य कर्मचारी छुट्टी पर नहीं रह सकेंगे. उन्हें स्कूल टाइमिंग में विद्यासय में मौजूद रहकर जरूरी कार्य करने के निर्देश दिए गए हैं.

आज भी कई जिलों में दी गई थी छुट्टी

बता दें कई क्षेत्रों में पिछले 72 घंटों से बारिश दर्ज की जा रही है. जिसे देखते हुए आज भी कई जिलों के स्कूलों में छुट्टी का ऐलान किया गया. पन्ना, मैहर और डिंडौरी के स्कूलों में आज छुट्‌टी कर दी गई. डिंडौरी में आंगनवाड़ियां भी बंद रहीं. कल भी इसी के संबंध में छुट्टियों का ऐलान किया गया है.

आज छतरपुर, टीकमगढ़ और निवाड़ी समेत 16 जिलों में हैवी रेन का अलर्ट जारी किया गया है. मौसम विभाग की मानें तो, यहां अगले 24 घंटों में भारी बारिश हो सकती है। वहीं, ग्वालियर, दतिया, शिवपुरी, गुना, अशोकनगर, विदिशा, रायसेन, नर्मदापुरम, सागर, दमोह, पन्ना, सीधी और सिवनी में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है.

ये भी पढ़ें: जयपुर में CJP प्रवक्ता आशुतोष रांका के साथ मारपीट, ग्रामीणों ने गाड़‍ियों पर किया पथराव

Exit mobile version