Vistaar NEWS

Shahdol News: जादू-टोने के शक में खौफनाक कत्ल, दो भाइयों ने कुल्हाड़ी से काट दिया गला, रूंह कंपा देगी ये वारदात

symbolic image

सांकेतिक तस्वीर

इनपुट-कैलाश लालवानी

Shahdol News: विज्ञान के दौर में भी अंधविश्वास किस तरह इंसान की सोच पर भारी पड़ सकता है, इसकी भयावह तस्वीर मध्य प्रदेश के शहडोल जिले के जयसिंहनगर थाना क्षेत्र से सामने आई है. यहां जादू-टोने के संदेह में दो सगे भाइयों ने अपनी रिश्तेदारी की एक बुजुर्ग महिला की कुल्हाड़ी से बेरहमी से हत्या कर दी. वारदात को पूरी साजिश के तहत अंजाम दिया गया, पुलिस ने वैज्ञानिक और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर हत्या में प्रयुक्त कुल्हाड़ी और मोबाइल फोन बरामद कर लिया है.

मौसी की सास पर जादू-टोना का शक

दरअसल, जयसिंहनगर थाना क्षेत्र के ग्राम कनाड़ीकला निवासी अनिल यादव और सुनील यादव को शक था कि उनकी मौसी की सास गेंदा बाई यादव जादू-टोना करती है. आरोपियों का दावा था कि इसी कारण परिवार में मौतें हुईं. मां बीमार रहती है और गर्भवती पत्नी व होने वाले बच्चे पर भी खतरा है. इसी अंधविश्वास में दोनों ने हत्या की योजना बनाई.

ये भी पढ़ें-नरसिंहपुर के नोनी गांव में 40 साल बाद भी सड़क नदारद! मरीज को खाट पर ले जाने को मजबूर, अस्पताल पहुंचने पर हुई मौत

कुल्हाड़ी से महिला पर हमला

एक आरोपी मोबाइल से महिला की गतिविधियों पर नजर रखता रहा, जबकि दूसरा रास्ते में कुल्हाड़ी लेकर घात लगाए बैठा था. सुनसान जगह मिलते ही गेंदा बाई पर ताबड़तोड़ वार कर उनकी हत्या कर दी गई, पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. यह घटना बताती है कि अंधविश्वास आज भी समाज के लिए कितना घातक साबित हो रहा है.

Exit mobile version