Vistaar NEWS

जनता एक्सप्रेस में यात्री को सांप ने काटा, जबलपुर रेलवे स्टेशन पर कोच को ट्रेन से अलग करके आगे बढ़ाया गया

A passenger was bitten by a snake in Janata Express.

जनता एक्स्प्रेस में यात्री को सांप ने काट लिया.

MP News: देश की ट्रेनों में अब सांप निकालने की घटना मानो आम सी हो चली है यही वजह है कि यात्रियों को जरा सी चुभन भी सांप काटने जैसा लगने लगा है. जबलपुर में एक ऐसे ही घटना सामने आई जहां सफर के दोरान एक यात्रियों को सांप के काटने की खबर जैसे ही फैली ट्रेन में हड़कंप मच गया. सांप को पकड़ने के लिए सर्प विशेषज्ञ तक ट्रेन में आए लेकिन सांप नहीं मिला और फिर ट्रेन का कोच हटाकर उसे आगे बढ़ाया गया.

कोच को अलग करके ट्रेन को आगे बढ़ाया गया

घटना जबलपुर के प्लेटफार्म नंबर चार की है जहां मुंबई से पटना की ओर जा रही जनता एक्सप्रेस जैसे ही प्लेटफार्म पर लगी पहले से ही मौजूद आरपीएफ और सर्प विशेषज्ञों की टीम ट्रेन में चढ़ गई. दरअसल जनता एक्सप्रेस की कोच नंबर 8 में एक यात्री ने शिकायत की थी उसे एक सर्प ने काट लिया. जिसे उसने देखा भी है यात्री की शिकायत के बाद आरपीएफ हरकत में आ गया और तत्काल स्टेशन पर सर्प विशेषज्ञों की टीम बुलाई गई. ट्रेन जैसे ही प्लेटफार्म नंबर चार पर पहुंची सर्प विशेषज्ञों की टीम ने कोच में सांप का तलाशी अभियान शुरू कर दिया. अपने विशेष उपकरणों से सर्प विशेषज्ञों की टीम ने पूरे कोच को तलाश लिया. जिस बर्थ पर यात्री बैठा हुआ था उस बर्थ पर भी सांप को तलाशा गया लेकिन सांप कहीं नहीं मिला. लेकिन यात्रियों में बैठे डर और दहशत की वजह से रेलवे ने यह फैसला लिया कि जिस कोच में सांप होने की आशंका जताई गई थी, उसे कोच को ही ट्रेन से अलग कर दिया गया और एक नया कोच ट्रेन में जोड़ा गया और यात्रियों को नए कोच में बैठाया गया संतुष्ट होने के बाद ही ट्रेन को जबलपुर से आगे की ओर रवाना कर दिया गया है.

यात्री को अस्पताल में भर्ती करवाया गया

दरअसल पश्चिम मध्य रेलवे में इसके पहले भी ट्रेन के अंदर सांप होने की कई घटनाएं सामने आ चुकी है. ऐसे में किसी भी तरह की चूक रेलवे प्रशासन ने नहीं बरती और पूरे कोच की तलाशी ले ली फिलहाल जिस यात्री को सर्प के काटने का एहसास हुआ था उस यात्री को जबलपुर के रेलवे अस्पताल में भर्ती कर दिया गया है जहां उसका इलाज जारी है.

ये भी पढे़ं: इंदौर में डिप्रेशन ने तीन लोगों की जान ले ली; लॉ स्टूडेंट, NIT छात्र और MP ऑनलाइन संचालक ने किया सुसाइड

Exit mobile version