Narmada Virat Gaurav Samman 2026: मध्यप्रदेश के पूर्वी हिस्से स्थित शहडोल में आयोजित हो रहे विस्तार न्यूज के खास कार्यक्रम ‘नर्मदा विराट गौरव सम्मान 2026’ में राज्यमंत्री दिलीप जायसवाल भी शामिल हुए. इस दौरान उन्होंने विस्तार न्यूज के एडिटर इन चीफ ज्ञानेंद्र तिवारी से खास बातचीत की. बता दें, विस्तार न्यूज के ‘नर्मदा विराट गौरव सम्मान 2026’ कार्यक्रम में राजनीतिक, सामाजिक और अन्य क्षेत्र की हस्तियां शामिल हुईं.
शहडोल में नया ट्रांजीशन आ गया है- राज्यमंत्री
जब राज्यमंत्री दिलीप जायसवाल से विस्तार न्यूज के एडिटर इन चीफ ज्ञानेंद्र तिवारी ने पूछा कि, देश में उन्हें कुछ बदलाव दिख रहा है या नहीं? इसपर उन्होंने कहा कि, जबसे भाजपा आई है, शहडोल की राजनीति, फिजा, हर चीज में बदलाव देखने को मिला है. 20 साल से शहडोल में नया ट्रांजीशन आ गया है.
शहडोल को विकसित करने के लिए क्या प्लान है ?
राज्यमंत्री से बातचीत के दौरान विस्तार न्यूज के एडिटर इन चीफ ज्ञानेंद्र तिवारी ने शहडोल के विकास पर भी सवाल किया. जिसमें उन्होंने मंत्री से पूछा कि, शहडोल को विकसित करने के लिए क्या-क्या सपना है उनका? इसपर मंत्री दिलीप जायसवाल ने कहा कि, शहडोल के साथ-साथ पूरे मध्यप्रदेश और आज की तारीख में पूरा देश बदल रहा है. कभी 2003 के पहले इस शहडोल की यह हालत हो गई थी कि यहां के लोग निराश हो गए थे. लोग हताश हो गए थे कि शहडोल का क्या होगा. ऐसा लग रहा था शहडोल में कुछ नहीं बचा है.
लेकिन जब 2003 में यहां बीजेपी की सरकार बनी और शिवराज सिंह चौहान सीएम बने. जो-जो शहडोल के लोगों की अपेक्षाएं थीं वो सब कुछ सरकार ने यहां पर कर दिया. चारों तरफ विकास की सूरत देखने को मिल रही है. सरकार ने कल्पना से परे काम किया है.
नशे के खात्मे के लिए क्या कर रही सरकार ?
राज्यमंत्री ने नशे के खात्मे को लेकर कहा कि, सरकार गलत काम करने वालों पर लगातार कार्रवाई कर रही है और आगे भी करेगी. राज्यमंत्री ने बताया कि, माननीय गृहमंत्री ने डेडलाइन दिया है कि 31 दिसंबर 2029 के अंदर ड्रग्स तस्करी को समाप्त कर देंगे.
