बंगाल में बीजेपी की ऐतिहासिक जीत पर भावुक हुए कैलाश विजयवर्गीय; बोले- 38 केस लगा दिए, रेप का मुकदमा भी दर्ज

कैलाश विजयवर्गी ने पश्चिम बंगाल के 2021 विधानसभा चुनाव का जिक्र करते हुए कहा कि मैं यहां अगर आज बैठा हूं तो अमित शाह के कारण बैठा हूं. पश्चिम बंगाल में अब भाजपा की सरकार बन रही है. अब बंगाल विकसित स्टेट बनेगा.
Kailash Vijayvargiya became emotional over BJP's victory in West Bengal.

पश्चिम बंगाल में बीजेपी की जीत पर कैलाश विजयवर्गीय भावुक हुए .

Kailash Vijayvargiya Emotional After WB Win: एक केंद्र शासित समेत 5 राज्यों मे हुए चुनावों के रुझान आने शुरू हो गए हैं. पश्चिम बंगाल में भारतीय जनता पार्टी प्रचंड बढ़ती हुई दिखाई दे रही है. इस मौके पर मध्य प्रदेश के कैबिनेट मंत्री और 2021 में बंगाल विधानसभा चुनाव के पार्टी प्रभारी कैलाश विजयवर्गीय भावुक हो गए है. विजयवर्गीय ने बताया कि उनके ऊपर बंगाल में नॉन बेलेबल केस दर्ज हैं. इस कारण वे इस बार पश्चिम बंगाल भी नहीं जा पाए.

‘मेरे ऊपर 36-38 केस लगा दिए’

कैलाश विजयवर्गीय ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में पश्चिम बंगाल में अराजकता से मुक्ति मिल गई है. मध्य प्रदेश के कैबिनेट मंत्री ने कहा, ‘पश्चिम बंगाल में अराजकता माहौल था. कोई ठिकाना नहीं था कि कहां गोली चल जाए, कहां बम फेंक दिया जाए. सेना के अधिकारियों पर केस लगा दिया, सीबीआई के अधिकारियों पर केस दर्ज कर दिया.

मैं 6 साल से किन मानसिक परसस्थ्तियों से गुजरा हूं. मैं ही जानता हूं. लेकिन मैं डरने वाला आदमी नहीं हूं. मैं प्रताड़ित किया गया हूं. मैं न्यायपालिका को धन्यवाद देना चाहता हूं. इस देश की न्यायपालिका निष्पक्ष है. मेरे ऊपर बंगाल में 36-38 केस हैं. रेप और बच्चों को विदेश भेजने जैसे केस दर्ज कर दिए. नॉन बेलेबल केस हैं.’

‘अमित शाह के कारण यहां बैठा हूं’

कैलाश विजयवर्गी ने पश्चिम बंगाल के 2021 विधानसभा चुनाव का जिक्र करते हुए कहा कि मैं यहां अगर आज बैठा हूं तो अमित शाह के कारण बैठा हूं. पश्चिम बंगाल में अब भाजपा की सरकार बन रही है. अब बंगाल विकसित स्टेट बनेगा. जिस तरह प्रधानमंत्री ने देश का विकास किया है, उसी तरह बंगाल में विकास देखने को मिलेगा. 2014 के पहले की आप बिजली व्यवस्था देखिए, सड़क की हालत देखिए और वर्तमान में स्थिति देखिए कि कितना अंतर आ गया है. देश में लोगों की पर कैपिटल इनकम बढ़ी है. आर्थिक तरक्की हुई है. हमारी सेना दुनिया की तीसरी नंबर की सेना है. हालांकि ये बात करते हुए कैलाश विजयवर्गीय फफक पड़े.

ये भी पढे़ं: Rewa: रीवा एयरपोर्ट से लापरवाही का नया मामला, 72 लोगों की थी बुकिंग लेकिन विमान 48 सीटें ही मौजूद

ज़रूर पढ़ें