Rewa: रीवा एयरपोर्ट से लापरवाही का नया मामला, 72 लोगों की थी बुकिंग लेकिन विमान 48 सीटें ही मौजूद

Rewa: मध्य प्रदेश के रीवा एयरपोर्ट में एलायंस एयर की एक बड़ी लापरवाही ने यात्रियों के होश उड़ा दिए, जिसको लेकर यात्रियों में नाराजगी भी दिखी.
Rewa airport

रीवा एयरपोर्ट

Rewa: मध्य प्रदेश के रीवा एयरपोर्ट में एलायंस एयर की एक बड़ी लापरवाही ने यात्रियों के होश उड़ा दिए, जिसको लेकर यात्रियों में नाराजगी भी दिखी. एयरलाइन ने दिल्ली की यात्रा के लिए 72 सीटों वाली फ्लाइट की बुकिंग ली थी, लेकिन मौके पर 48 सीटों वाला छोटा विमान भेज दिया गया. जिसके चलते कई यात्री यात्रा से वंचित रह गए, एक युवती ने सोशल मीडिया पर अपनी आपबीती सुनाते हुए सोशल मीडिया में वीडियो भी जारी किया है, जिसमे उसने एयरपोर्ट पर लापरवाही का आरोप लगाया है.

रीवा एयरपोर्ट से लापरवाही का मामला

रीवा एयरपोर्ट पर एक बार फिर अव्यवस्थाओं, और लापरवाही का मामला सामने आया है. अमरपाटन निवासी एक युवती ने एयरलाइन और एयरपोर्ट प्रबंधन पर गंभीर आरोप लगाते हुए एक वीडियो जारी किया है, जिसमें उसने अपनी आपबीती साझा की है. युवती के अनुसार, उसने Alliance Air की फ्लाइट के लिए दिल्ली का टिकट बुक किया था, और निर्धारित समय से लगभग 2 घंटे पहले एयरपोर्ट पहुंच गई थी.

जब बोर्डिंग के लिए आगे बढ़ी महिला तो

लेकिन जब वह बोर्डिंग के लिए आगे बढ़ी, तो उसे यह कहकर रोक दिया गया कि, उसके नाम का कोई टिकट उपलब्ध नहीं है. हालांकि ऐसा उसके साथ ही नहीं, बल्कि कई और यात्रियों के साथ हुआ, जिनकी नाराजगी एयरपोर्ट पर देखने को मिली. युवती ने आरोप लगाया कि जिस फ्लाइट के लिए 72 सीटों की बुकिंग की गई थी, उसकी जगह 48 सीटों वाली छोटी फ्लाइट भेज दी गई.

एयरलाइन पर उठे कई सवाल

इसके चलते कई यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा, और उनकी यात्रा बाधित हो गई. युवती का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसके बाद एयरलाइन और एयरपोर्ट प्रशासन की कार्यप्रणाली पर सवाल उठने लगे हैं. फिलहाल इस मामले में संबंधित अधिकारियों की ओर से कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है.

ज़रूर पढ़ें