Ladli Behna Yojana 33st Kist: मध्य प्रदेश की 1.25 करोड़ लाडली बहनों के लिए खुशखबरी है. योजना की 33वीं किस्त जारी होने की संभावित तारीख सामने आई है. लाडली बहनों को हर महीने योजना की राशि का बेसब्री से इंतजार रहता है, अब ये इंतजार खत्म होने वाला है. लाडली बहना योजना कि हितग्राही महिलाओं के खातों में 1500-1500 रुपये की राशि ट्रांसफर की जाएगी.
लाडली बहना योजना की 33वीं किस्त कब जारी होगी?
लाडली बहना योजना की अब तक 32 किस्त जारी की जा चुकी हैं. फरवरी महीने में इस योजना की 33वीं किस्त जारी की जाएगी. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक 14 फरवरी को सीएम मोहन यादव खंडवा में लाडली बहना योजना की 33वीं किस्त जारी कर सकते हैं. अब तक राज्य सरकार की ओर से अधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है. हर महीने 10 से 20 तारीख के बीच योजना की किस्त जारी की जाती है.
योजना की 32वीं किस्त कब जारी हुई थी?
इस योजना की 32वीं किस्त सीएम मोहन यादव ने 16 जनवरी 2026 को नर्मदापुरम में जारी की थी. प्रदेश की 1.25 करोड़ महिलाओं के खातों में 1856 करोड़ की राशि ट्रांसफर की गई थी. हर महिला के खाते 1500-1500 रुपये की राशि अंतरित हुई थी.
ये भी पढ़ें: MP News: भोपाल पुलिस कमिश्नर की बड़ी कार्रवाई, देर रात ईरानी डेरे पर कॉम्बिंग गश्त, 400 पुलिसकर्मी तैनात
कैसे चेक करें योजना का पैसा आया या नहीं?
- लाडली बहना योजना की किस्त सीधे हितग्राही महिलाओं के बैंक खातों में जमा की जाती है.
- अक्सर लाडली बहनों को कन्फ्यूज रहता है कि उनके पैसे आए हैं या नहीं.
- आपको लाडली बहना की ऑफिशियल वेबसाइट cmladlibahna.mp.gov.in पर विजिट करना होगा.
- होमपेज पर दिखाई दे रहे ‘आवेदन एवं भुगतान की स्थिति’ पर क्लिक करना होगा.
- इसके बाद हितग्राही महिलाओं को पंजीयन नंबर या समग्र क्रंमाक भरना होगा. कैप्चा कोड भरकर एंटर करना होगा. रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर ओटीपी आएगा.
- ओटीपी वेरिफाई करके इन आसान स्टेप्स से स्टेट्स दिख जाएगा.
