Ladli Behna Yojana May Installment Update: लाड़ली बहनों के खाते में कब आएगी 36वीं किस्त? इस बार ₹1,250 नहीं ₹1,500 रुपये मिलेंगे

Ladli Behna Yojana 36th Installment May 2026: प्रदेश की 1.25 करोड़ महिलाओं सरकार की महत्वपूर्ण 'लाडली बहना योजना' की 36वीं किस्त का इंतजार है, इसको लेकर ताजा अपडेट भी सामने आया है.
Ladli Behna Yojana

फाइल फोटो

Ladli Behna Yojana 36th Installment May 2026: आज 1 तारीख है और इसके साथ मई के महीने की शुरूआत भी हो चुकी है. इस महीने मोहन सरकार द्वारा ‘लाडली बहना योजना’ की 36वीं किस्त जारी की जाएगी. सरकार की इस महत्वपूर्ण योजना के अंतर्गत प्रदेश की 1.25 करोड़ महिलाओं के खाते में 1500-1500 रुपये की राशि ट्रांसफर की जाएंगी. आइए जानते कि आखिर कब तक इस योजना की अगली किस्त जारी हो सकती है.

36वीं किस्त को लेकर बड़ा अपडेट

मध्य प्रदेश की लाडली बहना योजना की 36वीं किस्त को लेकर एक बड़ा अपडेट सामने आया है. राज्य सरकार मई महीने में महिलाओं के बैंक खातों में राशि ट्रांसफर करने की तैयारी में है. मीडिया रिपोर्टों के अनुसार लाड़ली बहना योजना की 36वीं किस्त 10 मई से 15 मई 2026 के बीच सीधे बैंक खातों में ट्रांसफर की जा सकती है. हालांकि अभी तक इस संबंध में किसी भी आधिकारिक तारीख का ऐलान नहीं किया गया है लेकिन अप्रैल माह की किस्त 12 तारीख को ही आई थी.

अब 1500 रुपये कर दी गई राशि

इस योजना का लाभ उठाने के लिए बैंक खाते का आधार से जुड़ा होना और DBT का एक्टिव होना जरुरी है, वरना धनराशि अटक सकती है. लाभार्थी पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन अपने भुगतान की स्थिति की जांच कर सकते हैं. बता दें कि इस योजना की शुरूआत 2023 में हुई थी. शुरुआत में 1000 हजार रुपये प्रतिमाह की आर्थिक मदद प्रदान की जाती थी, इसे अक्टूबर 2023 में बढ़ाकर 1,250 कर दिया गया था. इसके बाद नवंबर 2025 में इस राशि में 250 रुपये का इजाफा किया गया और अब 1500 रुपये हर महीने प्रदेश की 1 करोड़ 25 लाख से अधिक लाड़ली बहनों के खाते में ट्रांसफर किए जाते हैं.

लाडली बहना योजना स्टेटस कैसे चेक करें

  • सबसे पहले cmladlibahna.mp.gov.in पर जाएं.
  • होमपेज पर “आवेदन एवं भुगतान की स्थिति” विकल्प पर क्लिक करें.
  • अपनी ‘लाडली बहना आवेदन नंबर’ या ‘सदस्य समग्र आईडी’ दर्ज करें.
  • स्क्रीन पर कैप्चा कोड भरें और ‘OTP भेजें’ पर क्लिक करें.
  • आपके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर आए ओटीपी को भरें.
  • ‘खोजें’ पर क्लिक करें. आपकी किस्त का स्टेटस (भुगतान की स्थिति) स्क्रीन पर आ जाएगा.

यह भी पढ़ें- Ladli Behna Yojana: लाड़ली बहना योजना के लिए आधार से बैंक खाता लिंक करवाना जरूरी, जानिए DBT की पूरी प्रक्रिया

ज़रूर पढ़ें