Vistaar NEWS

MP News: जल संसाधन विभाग के कार्यालय पर मकान मालिक ने जड़ा ताला, किराया नहीं देने पर था नाराज

Landlord Locks Up Water Resources Department Office

जल संसाधन विभाग के कार्यालय पर मकान मालिक ने जड़ा ताला

रिपोर्ट – अनिल साहू

MP News: मध्‍य प्रदेश के डिंडौरी जिले में स्थित बजाग तहसील मुख्यालय में निजी मकान में संचालित हो रहे जल संसाधन विभाग के कार्यालय पर मकान मालिक ने ताला जड़ दिया है. दरअसल जल संसाधन विभाग ने पिछले एक साल से मकान का किराया नहीं चुकाया जिससे नाराज होकर मकान मालिक ने ताला लगा दिया है.

कार्यालय की शिफ्टि‍ंग होता देख मकान मालिक ने लगाया ताला

जानकारी के मुताबिक उक्त मकान में वर्ष 2016 से जल संसाधन विभाग का अनुविभागीय कार्यालय का संचालन किया जा रहा था और करीब एक महीने पहले ही इस कार्यालय को तहसील भवन में शिफ्ट कर दिया गया. किराया चुकाये बिना ही कार्यालय का शिफ्टिंग होता देख मकान मालिक ने ताला लगा दिया है. इस मकान में जलसंसाधन विभाग के दस्तावेज समेत अन्य सरकारी सामान रखा हुआ है और मकान मालिक ने इसबात की शिकायत जिम्मेदार अधिकारीयों से भी की है लेकिन अबतक उनकी सुनवाई नहीं हुई है.

किराया लेने के लिए लगाने पड़ रहे सरकारी दफ्तरों के चक्कर

तहसील कार्यालय के जिस कमरे में जल संसाधन विभाग कार्यालय को शिफ्ट किया गया है उस कमरे का पंखा तक बिगड़ा हुआ है और कार्यालय में एसडीओ के अलावा अन्य कोई स्टाफ तक नहीं है. जल संसाधन विभाग के एसडीओ राजकुमार अहिरवार ने जल्द किराया जमा करने की बात कही है तो वहीं मकान मालिक किराया पाने के लिए सरकारी दफ्तरों के चक्कर लगाने के लिए मजबूर हैं.

ये भी पढे़ं- बेशर्म सिस्टम के आगे बेबस बुढ़ापा! 45 डिग्री की तपिश, नंगे पैर…पेंशन के लिए भटकती रहीं 82 साल की बुजुर्ग

Exit mobile version