Vistaar NEWS

MP News: परिवार के लोगों ने खोली मोनालिसा की पोल! BJP नेता बोले – आपत्त‍िजनक वीडियो से ब्लैकमेल कर रहा फरमान

Monalisa Viral Video

वायरल गर्ल मोनालिसा

MP News: महाकुंभ से वायरल हुई मोनालिसा ने जाे आरोपों लगाए थे. अब उसके परिवार की महिला, पुरुष और बच्‍चे उसके विरोध में खड़े हो गए हैं. परिवार के लाेगों ने मोनालिसा के आरोपों पर साफ कहा कि पूरा गांव गवाह है मोनालिसा के मां-बाप एक साथ ही रहते हैं. वहीं भाजपा के मंडल अध्‍यक्ष ने मोनालिसा के किसी आपत्त‍िजनक वीडियो के होने की आशंका जताते हुए फरमान के द्वारा मोनालिसा को ब्लैकमेल करने की बात कही है.

मोनालिसा का परिवार आया सामने

इस पूरे मामले में अब मोनालिसा की मां, चाची और कजिन भाई -बहन खुलकर सामने आए हैं. मां लता ने कहा कि डायरेक्टर सनोज मिश्रा पर उनकी बेटी मोनालिसा ने जो आरोप लगाए हैं, वे सभी पूरी तरह से गलत है. मोनालिसा के साथ फिल्‍म की शूटिंग के दौरान परिवार का कोई भी एक सदस्‍य 24 घंटे उसके साथ रहता था. उस दौरान कभी भी सनोज मिश्रा के खिलाफ किसी प्रकार की शिकायत नहीं की गई.

परिजनों से नहीं करती है बात

परिजनों ने आगे कहा कि मोनालिसा इस बात पर झूठ बोल रही है कि परिवार से उसकी बात हो रही है, उन्‍होंने कहा कि मोनालिसा कस्‍बे में इधर-उधर के लाेगों से बात करती है और कहती है कि परिवार के लाेगों के टच में है.

झूठे आरोप लगा रही मोनालिसा

मोनालिसा की बुआ ने कहा कि उनकी लड़की सिर्फ 15 दिनों में न जाने क्या खा ली, उसे क्या खिला-पीला दिया कि वह झूठे आरोप लगा रही है. उन्‍होंने कहा कि डायरेक्टर सनोज मिश्रा घटनाक्रम के बाद यहां से आकर मिले और खूब रोये हैं.

परिवार डायरेक्टर के साथ खड़ा है

मोनालिसा की कजिन बहन रूपन्ना ने कहा कि वह हमेशा से मोनालिसा के साथ रही है और ऐसे में छेड़छाड़ का आरोप पूरी तरह से गलत है. उन्‍होंने कहा कि सनोज मिश्रा बहुत ही अच्‍छे इंसान हैं, लेकिन मोनालिसा फरमान के कहने पर उन पर गलत आरोप लगा रही है. उसने कहा यादि मोनालिसा के कहने पर यदि सनोज मिश्रा के खिलाफ कार्रवाई की जाती है तो यह उनके साथ अन्‍याय होगा.

डायरेक्टर की करती थी तारीफ

मोनालिसा की चाची ने पूरे मामले में कहा कि वह ढोंग करने में लगी हुई है, जबकि मोनालिसा के मां-बाप ने कई दिनों तक खाना नहीं खाया. उसने कहा कि परिवार का कोई भी सदस्‍य उसके साथ 24 घंटे साये की तरह साथ रहता था. और मोनालिसा ने कभी भी किसी तरह के गलत हरकतों के बारे में परिवार को नहीं बताया था. वह सनोज मिश्रा की हमेशा तारीफ करती थी.

ये भी पढे़ं- ‘राधा ने कान्हा से नहीं पूछा था कि मुसलमान हो या हिंदू?’, मोनालिसा के बयान से मचा बवाल

Exit mobile version