MP School Closed: एमपी में गर्मी का कहर! सभी स्कूलों में कक्षा 8वीं तक की छुट्टी, प्रशासन का बड़ा फैसला
गर्मी के कारण स्कूल बंद
MP School Closed: एमपी में भीषण गर्मी का दौर जारी है. प्रदेश के कई शहरों में तापमान 42 डिग्री तक पहुंच रहा है. ऐसे में भोपाल जिला प्रशासन ने स्कूली बच्चों की सुरक्षा के लिए बड़ा फैसला लिया है. प्रशासन के आदेशानुसार 30 अप्रैल तक क्लास 1 से 8वीं तक राजधानी के सभी स्कूलों को बंद करने का निर्णय लिया गया है.
कलेक्टर ने जारी किया आदेश
कलेक्टर ने आदेश में लिखा, ‘भोपाल जिले में निरंतर तापमान में वृद्धि के कारण छात्र-छात्राओं के स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव को दृष्टिगत रखते हुए कक्षा नर्सरी से कक्षा आठवीं तक के समस्त शासकीय/अशासकीय/अनुदानित/सीबीएसई/आईसीएसई स्कूलों में अध्ययनरत छाक्ष-छात्राओं का दिनांक 30.04.2026 तक अवकाश घोषित किया जाता है. समस्त शिक्षक स्कूल में उपस्थित रहेंगे.’

20 जिलों में हीटवेव का अलर्ट
प्रदेश में तापतान लगातर बढ़ता ही जा रहा है. ऐसे में प्रशासन ने स्कूलों और आंगनबड़ियों में अवकाश घोषित कर दिया है. रविवार को ग्वालियर, उज्जैन समेत करीब 20 से अधिक जिलों में मौसम विभाग ने लू (हीटवेव) का अलर्ट जारी किया है. हालांकि, राज्य में 27 से 29 अप्रैल के बीच कई जिलों में आंधी-तुफान और बारिश की संभावना भी जताई है.
गर्मी पर विभाग की एडवायजरी
मौसम विभाग ने गर्मी से बचाव के लिए एडवायजरी भी जारी की है. विभाग ने लोगों से कहा कि वे दिन में पर्याप्त पानी पीएं और अपने शरीर को हाइड्रेट बनाए रखें. दोपहर के समय लंबे समय तक धूप में बाहर ना निकलें. कपड़ो का चयन भी ऐसा करें जो गर्मी से राहत दे. इस समय हल्के वजन और हल्के रंग के सूती कपड़े ही पहनें. इस भीषण गर्मी में बच्चे और बुजुर्ग का खासतौर पर ध्यान रखें.
ये भी पढे़ं- MP Weather: एमपी में हीटवेव के कहर से मिलेगी राहत! कई जिलों में झमाझम बारिश के आसार, जानें ताजा IMD अपडेट