MP Weather: एमपी में हीटवेव के कहर से मिलेगी राहत! कई जिलों में झमाझम बारिश के आसार, जानें ताजा IMD अपडेट

MP Weather: बीते कई दिनों से मध्य प्रदेश के अनेक जिलो में गर्मी का कहर जारी है. हालांकि राहत की खबर ये है कि प्रदेश के कई शहरों में बारिश के आसार हैं.
MP Weather Update

मध्य प्रदेश मौसम अपडेट

MP Weather: बीते कई दिनों से मध्य प्रदेश के अनेक जिलो में गर्मी का कहर जारी है. लगातार बढ़ती तपन की वजह से प्रदेश के कई स्कूलों और आगनबाड़ियों में छुट्टी का ऐलान करना पड़ा. तापमान 45 डिग्री तक पहुंच रहा है. रविवार के लिए ग्वालियर और उज्जैन सहित 20 से अधिक जिलों में लू (हीटवेव) की चेतावनी जारी की गई है. हालांकि, 27 से 29 अप्रैल के बीच कई जिलों में आंधी-तूफान और बारिश की संभावना है.

इन जिलों में बदलेगा मौसम

मौसम विभाग ने रविवार के लिए 20 से अधिक जिलों, जिनमें ग्वालियर, मुरैना, भिंड, दतिया और उज्जैन शामिल हैं के लिए लू का अलर्ट जारी किया है. गर्म हवाओं का असर विशेष रूप से चंबल और बुंदेलखंड क्षेत्रों में गंभीर रहने की उम्मीद है. दूसरी तरफ राहत भरी खबर ये है कि नया मौसम सिस्टम एक्टिवेट होने वाला है. 27 से 29 अप्रैल के बीच कई जिलों में बारिस और तेज हवाएं चलने की संभावना है. इनमें शिवपुरी, विदिशा, भिंड, सागर, छिंदवाड़ा और होशंगाबाद शामिल है.

कैसा रहेगा भोपाल का मौसम

भोपाल की बात करें तो शहर में धिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस रहने की उम्मीद है, जबकि न्यूनतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस रहेगा. इस बदलाव से निवासियों को भीषण लू से कुछ राहत मिल सकती है. हालांकि आने वाले दिनों में तापमान में उतार-चढ़ाव जारी रहने की संभावना है.

स्कूलों में छुट्टी का ऐलान

बता दें कि लगातार बढ़ते तापमान को देखते हुए इंदौर जिला प्रशासन ने 27 अप्रैल से 30 अप्रैल तक आंगनवाड़ी केंद्रों और कक्षा 8 तक के स्कूलों को बंद रखने का फैसला किया है. वहीं, कक्षा 9 से 12 तक की कक्षाएं सुबह 7:30 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक संचालित की जाएंगी.

ये भी पढ़ें: मऊगंज में सड़क के निर्माण में धांधली! अधिकारियों पर मिलीभगत का आरोप, घटिया निर्माण पर ग्रामीणों में आक्रोश

ज़रूर पढ़ें