Vistaar NEWS

सावधान! LPG बुकिंग के फर्जी मैसेज आपका अकाउंट कर सकते हैं खाली, ठगी से बचने के लिए पुलिस ने जारी की गाइडलाइन

LPG booking scam

साइबर क्राइम

LPG booking scam: एलपीजी की कमी के चलते लोग सिलेंडर भरवाने के लिए लंबी-लंबी लाइनों में लगने को मजबूर हैं. इसी का फायदा उठाते हुए मध्य प्रदेश में साइबर ठग भी एक्टिव हो गए हैं. साइबर ठगों ने एलपीजी बुकिंग को ठगी का नया तरीका बना लिया है. लोगों को शिकार बना रहे ये ठग अर्जेंट एलपीजी बुकिंग, लिमिटेड स्टॉक, डिस्काउंट ऑफर और गैस कनेक्शन बंद करने या काटे जाने जैसे मैसेज भेज रहे हैं.

हजारों-लाखों रुपये की ठगी

जो भी व्यक्ति इन के झांसे में फंस जाता है उससे ये हजारों-लाखों रुपये की ठगी कर लेते हैं. साइबर पुलिस मुख्यालय को शिकायत मिली है कि ठग प्रदेश भर में लोगों को बड़ी संख्या में इस तरह के मैसेज वाट्एसप, एसएमएस, मेल, फर्जी वेबसाइट और लिंक के माध्यम से भेज रहे हैं. इसको लेकर साइबर क्राइम पुलिस कमिश्नरेट भोपाल ने एडवाइजरी भी जारी कर दी है. पुलिस ने जनता से अपील की है अगर आपको भी इस तरह का कोई मैसेज या लिंक प्राप्त होता है तो तुरंत उसकी जानकारी नजदीकी साइबर थाने में दें.

इस तरह के आ रहे मैसेज

पुलिस कमिश्नरेट भोपाल द्वारा जारी एडवाइजरी

साइबर क्राइम पुलिस कमिश्नरेट भोपाल द्वारा जारी एडवाइजरी में लिखा है कि गैस सिलेंडर के नाम पर साइबर अपराधियों की गतिविधियां बढ़ी हैं. अपराधी फोन कॉल, एसएमएस, व्हाट्सएप संदेशों के माध्यम से फर्जी लिंक या नकली एपीके फाइल भेजकर आम नागरिकों को धोखा देने का प्रयास कर रहे हैं. इन लिंक पर क्लिक करने से व्यक्तिगत जानकारी, बैंक विवरण और यूपीआई से जुड़ी संवेदनशील जानकारी अपराधियों के हाथ लग सकती है. ऐसे में ये सावधानियां बरतना बेहद जरूरी हैं.

सावधानियां और निर्देश

ये भी पढे़ं- Bhopal में मेट्रो अंडरग्राउंड दौड़ेगी, 3.39 किमी में दो स्टेशन बनाने के लिए खुदाई शुरू; जानिए कौन सा होगा रूट

Exit mobile version