Vistaar NEWS

Chhindwara Bus Accident: कांच के टुकड़ों पर चलकर 40 जिंदगियां बचाने वाले जवान होंगे सम्मानित, CM मोहन ने की घोषणा

cm mohan yadav

सीएम मोहन यादव

Chhindwara Bus Accident: छिंडवाड़ा में हुए दर्दनाक बस हादसे कई लोगों ने जान गंवाई थी और कई लोगों घायल हुए थे. कुछ की तो अभी भी गंभीर स्थिति बनी हुई हैं. इस घटना पर सीएम मोहन यादव ने खुद पूरी स्थिति का जायजा लिया था, और दसे में जान गंवाने वाल लोगों के परिजनों को 4-4 लाख रुपए और घायलों को 1-1 लाख रुपए की मदद करने का एलान किया था. अब सीएम ने इस हादसे में जान बचाने वाले लोगों जवानों का सम्मान करने का ऐलान किया है.

सीएम मोहन यादव ने की घोषणा

दरअसल सूबे के मुख्यमंत्री डॉक्टर सीएम यादव ने छिंडवाड़ा बस हादसे में घायलों की मदद करने वाले 113 जवालों को नकद राशि से सम्मानित करने का निर्णय लिया है. ये वहीं जवान हैं जिन्होंने बिना कुछ सोचे समझे नंगे पांव कांच के टुकड़ों पर चलकर निस्वार्थ भाव में घायलों की मदद की थी.

रात के अंधेरे में हुआ था हादसा

मध्य प्रदेश के छिंडवाड़ा जिले के सिमरिया में हुए बस हादसे ने पूरे देश को झकझोरकर रख दिया था. ये हादासे इतना भयानक और दर्दनाक था कि बस में सावर कुछ लोगों की मौके पर ही मौत हो गई थी. रात के अंधेरे में अचानक हुए इस हादसे में कई लोगों की जान गई है जिसमें मासूम बच्चे भी शामिल है. जानाकारी के अनुसार मृतकों की संख्या लगभग 10 है. वहीं कई लोग घायल भी हुए थें.

ड्यूटी से वापस लौट रहे थे जवान

जानकारी के अनुसार, PTS रीवा का बल, दुर्घटनाग्रस्त हुई बस के ठीक पीछे चल रहा था. बस में जो लोग सावर थे वे पाण्डुर्णा और छिंदवाड़ा में मुख्यमंत्री के कार्यक्रम में शामिल हुए थे और PTS रीवा का बल भी सीएम की सुरक्षा में तैनात था. सिमरिया में जैसे ही ये हादसा हुए सभी जवान बिना जूता पहने ही मदद के लिए दौड़ पड़े और तुरंत बचाव कार्य शुरू कर दिया जिससे 40 जिंदगियां बचाई जा सकी.

ये भी पढ़ें-MP News: भोजशाला-कमाल मौला मस्जिद विवाद में HC के जज ने किया निरीक्षण, 2 अप्रैल को होगी सुनवाई

Exit mobile version