Vistaar NEWS

MP News: होली पर एमपी के सरकारी कर्मचारियों को बड़ा तोहफा! महंगाई भत्ते में 3 फीसदी की बढ़ोतरी, CM मोहन यादव ने किया ऐलान

da_hike_money

फाइल फोटो

MP News: मध्य प्रदेश के शासकीय कर्मचारियों को राज्य सरकार ने बड़ा तोहफा दिया है. होली की खुशियों को दोगुगा करते हुए सीएम मोहन यादव ने महंगाई भत्ते में 3 फीसदी की बढ़ोतरी का ऐलान किया है. प्रदेश के सभी सरकारी कर्मचारियों को अब केंद्र के शासकीय कर्मचारियों के समान भत्ता मिलेगा. तीन प्रतिशत महंगाई भत्ता बढ़ने के बाद 58 फीसदी डीए कर्मचारियों को अप्रैल से दिया जाएगा.

सीएम मोहन यादव ने क्या कहा?

सोशल मीडिया साइट एक्स पर वीडियो पोस्ट करके मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा कि राज्य सरकार सभी वर्गों के कल्याण के लिए प्रतिबद्ध है. कर्मचारियों की आर्थिक सुरक्षा और सम्मान सरकार की प्राथमिकता है. महंगाई के प्रभाव को कम करने और कर्मचारियों की क्रय शक्ति बनाए रखने के उद्देश्य से यह निर्णय लिया गया है.

होली की शुभकामनाएं देते हुए सीएम ने कहा कि होली के पावन अवसर पर प्रदेश के सभी भाइयों और बहनों को मेरी ओर से बधाई और शुभकामनाएं. होली के शुभ अवसर पर राज्य सरकार द्वारा शासकीय सेवकों के महंगाई भत्ते में 3 फीसदी की वृद्धि कर 58 प्रतिशत करने का निर्णय किया गया है. उन्होंने आगे कहा कि जुलाई 2025 से मार्च 2026 तक के एरियर्स की राशि मई 2026 से प्रारंभ होकर 6 समान किस्तों में दी जाएगी.

ये भी पढ़ें: MP News: ईरान-इजराइल जंग में जबलपुर के 4 प्रतिष्ठित व्यापारी परिवार भी फंसे, वीडियो जारी कर मदद की गुहार लगाई

पेंशनर्स को भी मिलेगा फायदा

महंगाई भत्ते में तीन फीसदी वृद्धि का लाभ राज्य के सेवानिवृत्त कर्मचारियों को भी मिलेगा. पेंशनर्स को भी जनवरी से फरवरी 2026 के पेंशन 58 फीसदी का महंगाई भत्ता दिया जाएगा. सीएम मोहन यादव ने बताया कि डीए में बढ़ोतरी का निर्णय सोमवार को बड़वानी में आयोजित की गई कैबिनेट बैठक में लिया गया. इसके साथ ही मुख्यमंत्री यादव ने कहा कि कर्मचारी बंधुओं और पेंशनर्स के कल्याण के लिए निर्णय लिया गया है.

Exit mobile version