Vistaar NEWS

Sagar: मनमुताबिक दहेज न मिलने पर पति ने की सारी हदें पार, अपनी ही पत्नी के न्यूड फोटो और वीडियो किए वायरल

madhya pradesh

सांकेतिक तस्वीर

Sagar: मध्य प्रदेश के सागर जिले एक चौंकाने वाला सामने आया है. जहां एक व्यक्ति ने मनमुताबिक दहेज न मिलने पर अपनी ही पत्नी के साथ बिताए निजी पलों के फोटो और वीडियो सोशल मीडिया पर साझा कर दिए. पीड़िता की शिकायत के बाद पुलिस ने पति सहित ससुराल पक्ष के अन्य सदस्यों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. अभी पीड़िता की शादी को एक साल भी पूरा नहीं हुआ था.

मुख्यमंत्री कन्यादान योजना के तहत हुई थी शादी

बता दें कि पीड़िता की शादी 30 अप्रैल 2025 को बीना की गल्ला मंडी में आयोजित मुख्यमंत्री कन्यादान योजना के तहत हुई थी. जानकारी के मुताबिक, शादी के कुछ दिनों बाद पति और उसके परिवार द्वारा दहेज में 50 हजार रुपए और मोटरसाइकिल की मांग की जाने लगी. पीड़िता ने आरोप लगाया कि जब उसकी तरफ से ये मांग पूरी नहीं की गई तो पति और उसका परिवार लगातार उसे मानसिक और शारीरिक प्रताड़ित करने लगा.

कैसे हुआ खुलासा?

पीड़िता ने सागर जिले के भानगढ़ थाने में दर्ज कराई शिकायत में बताया कि उसका पति उसके निजी पलों के फोटो लिया करता था और बाद में उन्हें डिलीट करने की बात कहता था. उसे इस बात की जानकारी नहीं थी कि उसके वीडियो भी बनाए जा रहे हैं. पीड़िता के अनुसार कुछ समय बाद उसे पता चला कि उसके आपत्तिजनक फोटो और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो चुके है. घटना का खुलासा उस समय हुआ जब 21 अप्रैल को उसके देवर ने उसे बताया कि उसके अश्लील वीडियो उसके पास आए हैं.

नाबालिग पर भी थी नजर

इससे भी हैरानी की बात ये है कि आरोपी की नजर एक 16 साल की नाबालिग पर भी थी. दरअसल पीड़िता की मां ने आरोप लगाया कि आरोपी ने उनकी 16 साल की बेटी से एक पारिवारिक कार्यक्रम के दौरान साथ भागने को कहा था. इस घटना के बाद से परिवार को आरोप के व्यवहार पर शक और बढ़ गया.

ये भी पढ़ें-करीना कपूर ने ठुकरा दी थीं ये 10 फिल्में, इन्हीं ने दीपिका पादुकोण से लेकर ऐश्वर्या राय और प्रियंका चोपड़ा की बदली किस्मत

Exit mobile version