Vistaar NEWS

हिंदू बेटी का मुस्लिम पिता देगा कन्यादान! शादी का कार्ड देखते ही भर आएंगी आंखें, जानिए अनाथ नंदिनी की पूरी कहानी

वायरल शादी का कार्ड

MP News: इन दिनों सोशल मीडिया पर एक शादी का कार्ड तेजी से वायरल हो रहा है. ये कार्ड पढ़ने के बाद लोगों के मन भर आता है और इस शादी वाले परिवार लोग भावनात्मक रूप से जुड़ जाते हैं. यह शादी का कार्ड मध्य प्रदेश के राजगढ़ में अब्दुल हक खान (Abdul Haq Khan) की हिंदू बेटी नंदिनी सिमोलिया (Nandini) की शादी का है. अभी आप थोड़ा कन्फ्यूज होंगे चलिए पूरी कहानी बताते हैं.

अब्दुल हक खान करेंगे अपनी बेटी का कन्यादान

दरअसल मध्य प्रदेश के राजगढ़ में अब्दुल हक खान (Abdul Haq Khan) अपनी हिंदू बेटी नंदिनी सिमोलिया (Nandini) का कन्यादान करने जा रहे हैं. अनाथ होने के बाद नंदिनी को उन्होंने बेटी की तरह पाला और अब पूरे हिंदू रीति-रिवाजों के साथ उसकी शादी करवा रहे हैं. नंदीनी और अब्दुल हक खान की यह कहानी सिर्फ शादी समारोह तक ही सीमित नहीं बल्कि इंसानियत, प्यार और रिश्तों का मजबूत उदाहरण हैं.

कहां पर होगी नंदिनी की शादी?

एमपी के राजगढ़ ब्यावरा में ओल्ड कलेक्ट्रेट रोड, पुराना बस स्टैंड के रहने वाले अब्दुल हक खान बताते हैं कि यूं तो नंदीनी उनकी साली हैं, मगर उन्होंने उसे बेटी मानकर पाला है. नंदीनी की शादी 4 अप्रैल 2026 को ग्वालियर के अंश परमार से जिंदाबाद हाउस, राजगढ़ में धूमधाम से होगी. इस शादी में दोनों धर्मों में करीब 2000 हजार लोगों के खाने का इंतजाम भी किया गया है.

माता-पिता की हो गई थी मौत

दरअसल, नंदीनी के पिता रतिराम की साल 2010 में एक सड़क हादसे में मौत हो गई थी. इसके बाद साल 2012 में मां फूलवती का भी निधन हो गया. माता-पिता के गुजर जाने के बाद नंदीनी की बड़ी बहन प्रीति (आयशा) ने अब्दुल हक खान से लव मैरिज की और नंदीनी को अपने साथ ससुराल ले आई और तभी से नंदनी का पालन-पोषण इसी परिवार में हो रहा है और जब अब नंदिनी की शादी हो रही है तो इसी परिवार द्वारा पूरी जिम्मेदारी निभाई जा रही थी.

ये भी पढे़ं- LPG Crisis: इंदौर में एक महीने तक नहीं मिलेगा LPG गैस कनेक्शन, विभाग ने e-Kyc और पोर्टल प्रक्रिया को किया बंद

Exit mobile version