Singrauli Bank Robbery: मध्यप्रदेश के सिंगरौली जिले में शुक्रवार को दिनदहाड़े हुई बड़ी बैंक डकैती हडकंप मचा दिया था. शहर के बैढ़न इलाके में स्थित बैंक ऑफ महाराष्ट्र की शाखा में फिल्म स्टाइल में हुई डकैती ने सभी को हैरान कर दिया. अब सिंगरौली पुलिस को इस मामले मे बड़ी सफलता मिली है. पुलिस ने आरोपियों में से एक को बिहार से गिरफ्तार कर लिया है. इस गिरफ्तारी की पुष्टि एसपी मनीष खत्री ने की है.
शुक्रवार को हुई थी डकैती
दरअसल शुक्रवार को बैढ़न इलाके में स्थित बैंक ऑफ महाराष्ट्र की शाखा कुछ हथियारबंद बदमाश फिल्मी अंदाज में घुसे और करोड़ों के सोने समेत नगदी पर हाथ साफ कर दिया. इस मामले समें सबसे ज्यादा चौंकाने वाली बात तो ये थी कि जिस समय ये डैकेती हुई उस समय बैंक में सुरक्षा गार्ड भी मौजूद नहीं था. इसी चूक का फायदा उठाकर लुटेरे ने हाथ साफ कर दिया.
पुलिस महकमा अलर्ट मोड
इस घटना के बाद पूरा पुलिस महकमा अलर्ट मोड पर आ गया. मुख्यमंत्री मोहन यादव ने मामले को गंभीरता से लेते हुए खुद संज्ञान लिया, वहीं डीजीपी के निर्देश पर प्रदेश के शीर्ष पुलिस अधिकारी सिंगरौली पुहंचे और जांच को तेज कर दिया, जिसका नतीजा हुआ कि डकैती के 24 घंटे के भीतर ही पुलिस को पहली सफलता मिली.
बदमाशों ने अपनाया अक्रामक रुख
बदमाशों ने बैंक पर कब्जा करते ही दहशत फैलाने के लिए आक्रामक रुख अपनाया. जब बैंक मैनेजर ने लुटेरों का विरोध करने की कोशिश की तो आरोपियों ने उनके साथ बेरहमी से मारपीट की. बैंक के अंदर घुसने के बाद डकैत सीधे बैंक में लॉकर सेक्शन की तरफ बढ़े, ये लुटेरे पूरी योजना के साथ आए थे.
नगदी और सोना लेकर फरार
बदमाशों ने बैंक स्टाफ के डरा-धमकाकर लॉकर खुलवाए और उसमें रखें ग्राहको के सोने-चांदी के जेवर निकाल लिए. इतना ही नहीं इसके साथ ही बदमाशों ने गैस काउंटर से नगदी भी बैग में भर ली और वहां से फरार हो गए.
ये भी पढे़ं- MP News: 67 साल के डॉक्टर से ‘हसीन’ लूट, 27 साल की आलिया ने मीठी-मीठी बातों में फंसाया, 17 लाख का ब्रेसलेट लूटा
