Ujjain: हल्दी चढ़ने से पहले ही दुल्हन हुई गायब, नकदी और जेवर भी ले गई, पुलिस की जांच में खुला बड़ा राज
सांकेतिक तस्वीर
Ujjain: मध्य प्रदेश के उज्जैन से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. इस केस में शादी से ठीक एक हफ्ते पहले ही घर से दुल्हन गायब हो गई. अचानक संदिग्ध परिस्थितियों में घर से लापता हुई दुल्हन के बार में जब रिश्तेदारों और परिजनों को पता चला तो पूरे परिवार में हड़कंप मच गया. युवती का विवाह 1 मई को तय था, शादी की पूरी तैयारियां अपने अंतिम चरण में थी. हल्दी की रस्म भी शुरू होने वाली थी, लेकिन उससे पहले ही दु्ल्हन लापता हो गई.
परिजनों ने लगाए गंभीर आरोप
परिजनों ने इस मामले में गंभीर आरोप लगाए हैं, जिससे पुलिस भी सतर्क हो गई है और मामले की जांच तेज कर दी गई है.ये पूरा मामला पंवासा क्षेत्र का है. जानकारी के मुताबिक, युवती के माता-पिता गुरुवार को शादी के कार्ड बांटने गौतमपुरा गए हुए थे. जब वे वापस लौटे तो घर पर बेटी नहीं मिली. शुरूआत में परिजनों ने तलाश की लेकिन कोई भी सुराग हाथ नहीं लगा. इसके बाद मामला थाने में पहुंचा.
परिवार को मिली जानकारी
तभी परिवार को जानकारी मिली कि युवती महफूज उर्फ मोनू नाम के युवक के साथ गई है. लड़की परिजनों ने युवक पर गंभीर आरोप लगाए हैं और कहा है कि वह पहले भी उनकी बेटी को परेशान कर चुका है. परिवार ने पूरे मामले को सुनियोजित बताया है. पीड़ित परिवार का आरोप है कि युवती घर से करीब ड़ेढ लाख के जेवर और एक लाख रुपये भी साथ लेकर गई है. इसके बाद से मामला और भी ज्यादा गंभीर हो गया और पुलिस ने जांच तेज कर दी है.
हर एंगल से हो रही है जांच
इस मामले में एसपी पुष्पा प्राजपति ने बताया है कि अपहरण का मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है. पुलिस की अलग-अलग टीमें जांच में जुटी हुई है. कॉल डिटेल, लोकेशन और अन्य तकनीकी पहलुओं की मदद ली जा रही है. पुलिस का कहना है कि मामले की जांच हर एक एंगल से होने जा रही है.
ये भी पढ़ें: मऊगंज में सड़क के निर्माण में धांधली! अधिकारियों पर मिलीभगत का आरोप, घटिया निर्माण पर ग्रामीणों में आक्रोश