‘मैंने तो दो चमाट ही बोला, आप क्या करते?’ थप्पड़ मारने वाला असिस्टेंट ढूंढने वाली महिला अधिकारी की सफाई

महिला अधिकारी ने असिस्टेंट पद के लिए जो शर्त रखी थी, उससे हर किसी को हैरान कर दिया. उन्होंने अपनी पोस्ट में लिखा था, 'आवश्यकता है एक असिस्टेंट की, जो मेरी तरफ से जब भी जरूरत लगे सामने वाले को जाकर दो चमाट रसीद कर सके. वैकेंसी ओपन. योग्यता मिलकर बताई जाएगी.'
Madhya Pradesh administrative officer Lakshmi Gamrad (File Photo).

मध्य प्रदेश की प्रशासनिक अधिकारी लक्ष्मी गामड़(File Photo).

MP Lady Officer Lakshmi Gamad: मध्य प्रदेश की एक प्रशासनिक अधिकारी लक्ष्मी गामड़ काफी चर्चा में हैं. ये चर्चा उनके किसी काम या फिर भ्रष्टाचार के कारण नहीं है. बल्कि एक अजीबोगरीब सोशल मीडिया पोस्ट को लेकर है. मध्य प्रदेश प्रशासनिक सेवा की अधिकारी लक्ष्मी गामड़ ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट करते हुए लिखा था कि उन्हें एक ऐसे असिस्टेंट की तलाश है जो जरूरत पड़ने पर उनके कहने पर किसी को दो थप्पड़ भी मार दे. वहीं पोस्ट को लेकर हंगामा मचने पर उन्होंने अब सफाई भी दी है.

‘चमाट मारने वाले असिस्टेंट’ की निकाली वैकेंसी!

दरअल महिला अधिकारी लक्ष्मी गामड़ की एक पोस्ट वायरल हो रही है, जिसमें उन्होंने एक असिस्टेंट की वैकेंसी निकाली थी. महिला अधिकारी ने असिस्टेंट पद के लिए जो शर्त रखी थी, उससे हर किसी को हैरान कर दिया. उन्होंने अपनी पोस्ट में लिखा था, ‘आवश्यकता है एक असिस्टेंट की, जो मेरी तरफ से जब भी जरूरत लगे सामने वाले को जाकर दो चमाट रसीद कर सके. वैकेंसी ओपन. योग्यता मिलकर बताई जाएगी.’

वहीं महिला अधिकारी की पोस्ट सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद लोगों ने तरह-तरह की प्रतिक्रिया दी. किसी ने महिला अधिकारी की इस मांग को दिलचस्प बताया तो किसी ने कहा कि उन्हें अपने पद के हिसाब से इस तरह का आचरण नहीं करना चाहिए.

सफाई देते हुए बोलीं- आप क्या करते?

वहीं अपने पोस्ट पर लोगों की प्रतिक्रिया के बाद महिला अधिकारी लक्ष्मी गामड़ ने सफाई दी है. उन्होंने अपनी दूसरी पोस्ट में सफाई देते हुए लिखा, ‘मेरी एक चमाट वाली पोस्ट ने तहलका मचा दिया. कुछ लोग मुझे जज करने लग गए कि मुझे अपनी मर्यादा में रहना चाहिए और महिला ऑफिसर हूं इसलिए हदें होनी चाहिए. क्यों भाई अपने सम्मान और छेड़छाड़ के लिए नहीं बोलना चाहिए. मेरा मकसद ये संदेश ऐसे घटिया लोगों तक पहुंचाना था. वैसे मैं सफाई देने में विश्वास नहीं करती पर चुप रहने से लोग आपको कायर समझ लेते हैं और उनको और बढ़ावा मिल जाता हैं, आपको जज करने का. ये स्क्रीन शॉट उनके लिए जो मेरे चमाट से बिलबिला गए थे. आप बताओ अब ऐसे लोगों के लिए मैं तो गुस्सा कंट्रोल कर दो चमाट ही बोली…आप क्या करते …????

पोस्ट किया डिलीट

हालांकि विवाद बढ़ने पर महिला अधिकारी ने बाद में अपनी सोशल मीडिया पोस्ट को डिलीट कर दिया. बता दें कि लक्ष्मी गामड़ एमपी गवर्नमेंट प्रेस में अपर नियंत्रक के पद पर तैनात हैं. लक्ष्मी गामड़ अक्सर अपनी सोशल मीडिया पोस्ट और रील के कारण चर्चा में रहती हैं.

ये भी पढे़ं: MP में भी UP का मॉडल लागू! हत्या के आरोपियों के घर पर चला बुलडोजर, रतलाम के युवक का उज्जैन में हुआ था मर्डर

ज़रूर पढ़ें