Vistaar NEWS

Maha Shivratri 2026 MP-CG: महाशिवरात्रि पर बाबा महाकाल की विशेष पूजा, शिवालयों में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब

mahashivratri_live_updates

महाशिवरात्रि पर उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब

Maha Shivratri MP-CG LIVE: महाशिवरात्रि के मौके पर देश भर में आज सुबह से शिव मंदिरों पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे. मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ के शिवालयों में भी श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ पड़ा. उज्जैन स्थित विश्व प्रसिद्ध ज्योतिर्लिंग महाकालेश्वर मंदिर में बाबा महाकाल की विशेष पूजा की गई. वहीं, भोजपुर में भी शिव पूजा के लिए बड़ी संख्या में लोग पहुंचे. छत्तीसगढ़ की राजधानी महादेव घाट पर कुलेश्वर महादेव मंदिर में भी पूजा करने के लिए श्रद्धालु लंबी कतार में लगे नजर आए. जानिए मध्य प्रदेश-छत्तीसगढ़ में कैसे महाशिवरात्रि का पर्व मनाया गया.

रुचि तिवारी

Maha Shivratri 2026: छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने महाशिवरात्रि के पर्व बधाई दी है. उन्होंने कहा- “ भगवान भोलेनाथ एवं माता पार्वती की असीम कृपा से आप सभी के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि और आनंद का वास हो, यही मंगलकामना है.”

रुचि तिवारी

Gariaband News: छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले में विश्व के विशालतम शिव लिंग का दर्जा प्राप्त भगवान भूतेश्वर धाम में भारी भीड़ जुटी. महाशिवरात्रि के मौके पर भूतेश्वर नाथ का जलाभिषेक के लिए यहां सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालु जुट रहे हैं.

रुचि तिवारी

Gwalior News: ग्वालियर जिले के छिपरी गांव में शिव महोत्सव धूमधाम से मनाया जा रहा है. महाशिवरात्रि के मौके पर यहां ‘शिवार्चन’ के भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया है. वेदमंत्र उच्चारण के साथ भगवान भोलेनाथ का अभिषेक किया जा रहा है. इस मौके पर सैकड़ो की संख्या में श्रद्धालु मौजूद हैं. वहीं, शिवार्चन के कार्यक्रम में संत शिरोमणि श्री रविशंकर प्रसाद महाराज जी भी मौजूद हैं.

रुचि तिवारी

Maha Shivratri 2026: मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने महाशिवरात्रि के पर्व बधाई दी. उन्होंने कहा- “महादेव हम सभी पर आशीष की वर्षा करते हैं…”

रुचि तिवारी

Bhopal News: महाशिवरात्रि के मौके पर शिव मंदिरों में खास तैयारी की गई है. भोजपुर मंदिर में ‘महादेव-भोजपुर महोत्सव’ का आयोजन किया जा रहा है. भोपाल में आज सुबह 11 बजे से भव्य शिव बारात निकलेगी. इस दौरान बाबा बटेश्वर चांदी के नंदी पर सवार होकर निकलेंगे, जो बारात का मुख्य आकर्षण रहेगा.

रुचि तिवारी

Gariaband News: महाशिवरात्रि के महापर्व पर राजिम कुंभ कल्प में जुटे हजारों श्रद्धालु

छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले में आयोजित हो रहे राजिम कुंभ कल्प मेले में महाशिवरात्रि के पर्व पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे. ब्रम्ह मुहूर्त में त्रिवेणी के पवित्र संगम में स्नान कर भगवान श्री कुलेश्वरनाथ जी के दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की लंबी कतार लगी.

रुचि तिवारी

Maha Shivratri 2026: महाशिवरात्रि के महापर्व पर बाबा महाकाल की विशेष पूजा-अर्चना


Exit mobile version