MP News: मध्य प्रदेश समेत पूरे देश में होली का त्योहार मनाया जा रहा है. सभी लोग होली के जश्न में डूबे हैं. लेकिन इंदौर में होली मनाते समय ही एक युवक की हत्या कर दी गई है. वजह जानकार आप भी हैरान रह जाएंगे. शराब का पैग छोटा बनाने पर युवक का उसके दोस्तों से झगड़ा हो गया. विवाद इतना बढ़ा कि दोस्तों ने चाकू से गोदकर युवक की हत्या कर दी.
3-4 दोस्तों ने मिलकर किया हमला
पूरा मामला इंदौर के भंवरकुआ थाना क्षेत्र के शिव पार्वती नगर का है. यहां जानकारी के मुताबिक पालदा के रहने वाले आदित्य(20) अपने दोस्तों के साथ मिलकर होली में शराब पी रहे थे. इस दौरान छोटा पैग बनाने को लेकर आदित्य का अपने दोस्तों से विवाद हो गया. विवाद इतना बढ़ा कि मारपीट होने लगी. इस दौरान आदित्य के 3-4 दोस्तों ने मिलकर आदित्य पर चाकू से हमला कर दिया. जिसमें आदित्य की मौत हो गई.
सीने और छाती पर चाकू से किया वार
मौके पर मौजूद चश्मदीदों ने बताया कि आदित्य का कुछ लोगों से झगड़ा गया था. झगड़ा इतना बड़ा कि 3-4 लोगों ने मिलकर आदित्य पर चाकू से महला कर दिया. आरोपियों ने आदित्य के सीने और छाती पर चाकू से कई वार दिया. इसके बाद सभी आरोपी मौके से भाग गए. वहीं घटना के बाद परिजन घायल को अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टर्स ने उसे मृत घोषित कर दिया.
शुरुआती जांच में अरुण नाम के एक युवक से विवाद की बात सामने आ रही है. फिलहाल पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है.
ये भी पढे़ं: MP में स्मारकों और संग्रहालयों के लिए टिकट की ऑनलाइन बुकिंग से बड़ा फायदा, 30 प्रतिशत संख्या बढ़ी
