Vistaar NEWS

Mauganj News: मऊगंज विधायक प्रदीप पटेल 29 दिनों से लापता, मोबाइल भी बंद, पूर्व विधायक ने कसा तंज

Mauganj MLA Pradeep Patel

मऊगंज विधायक प्रदीप पटेल

रिपोर्ट- लवकेश सिंह

Mauganj News: मऊगंज विधानसभा क्षेत्र के विधायक प्रदीप पटेल बीते 29 दिनों से क्षेत्र से ‘लापता’ हैं. इस दौरान न तो उनका मोबाइल चालू है और न ही किसी सार्वजनिक कार्यक्रम या पार्टी गतिविधि में उनकी मौजूदगी देखी गई है. विधायक की इस अचानक गुमशुदगी ने क्षेत्र की जनता, कार्यकर्ताओं और राजनीतिक गलियारों में चर्चाओं को तेज कर दिया है.

जनता और कार्यकर्ताओं में चिंता

विधायक के लंबे समय से क्षेत्र से बाहर रहने के कारण स्थानीय कार्यकर्ताओं और आम नागरिकों में असमंजस की स्थिति है. लोग यह जानना चाहते हैं कि विधायक कब क्षेत्र में लौटेंगे और जनसमस्याओं के समाधान के लिए सक्रिय होंगे.

विवादित जमीन मामले के बाद बढ़ी हलचल

सूत्रों के अनुसार, हाल ही में एक जमीन विवाद के समाधान के लिए पहुंचे विधायक प्रदीप पटेल को वहां विरोध का सामना करना पड़ा था. बताया जा रहा है कि ग्रामीणों द्वारा विरोध किए जाने के बाद विधायक ने अपनी सुरक्षा को लेकर आशंका जताई और एक कथित गैंग का उल्लेख करते हुए मऊगंज से भोपाल के लिए रवाना हो गए. इसके बाद से वे क्षेत्र में नजर नहीं आए.

वीडियो हुआ वायरल

इसी बीच विधायक का एक वीडियो सामने आया, जिसमें वे अपने पीए से बातचीत के दौरान अपने नाती अर्जुन पटेल को घर के सभी दरवाजे और खिड़कियां बंद रखने और बाहर न निकलने की सलाह देते दिखाई दे रहे हैं. इस वीडियो के बाद क्षेत्र में विधायक की सुरक्षा को लेकर चर्चाएं और तेज हो गईं.

भाजपा जिलाध्यक्ष क्या बोले?

पूर्व विधायक लक्ष्मण तिवारी ने क्या कहा?

ये भी पढ़ें-MP News: मऊगंज में शादी से पहले घर में छाया मातम, ब्लैकमेलिंग, धमकी और दबाव ने ली 23 वर्षीय युवती की जान

Exit mobile version